एक्सप्लोरर

Baramulla Encounter: पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, LoC पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकी ढेर

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार (16 सितंबर) को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंतकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. इस बीच बारामूला जिले (Baramulla District) में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार (16 सितंबर) को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. 

कश्मीर पुलिस (Kashmir Police) ने बताया कि बारामूला जिले (Baramulla) के सीमावर्ती इलाके हथलंगा के उरी क्षेत्र में शनिवार सुबह मुठभेड़ छिड़ गई. पुलिस के मुताबिक, आगे भी क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है. 

भारतीय सेना ने क्या कहा?
सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में बारामूला के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. ’’

इसमें बताया गया कि तीन आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद मुस्तैद सैनिकों ने उनका मुकाबला किया.  सेना के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन आसपास के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी चौकी से हो रही गोलीबारी के कारण तीसरे आतंकवादी का शव बरामद करने में मुश्किलें हो रही हैं.

पुलिस ने क्या कहा?
कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है. ” इसपर  बाद में दी गई जानकारी में बताया गया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. आगे भी आतंकियों की तलाश को लेकर इलाके में तलाश अभियान जारी है.

अनंतनाग में भी चल रहा है अभियान
यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के घने वन क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने का अभियान शनिवार को चौथे भी जारी है. इसके लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की सुरक्षाबल मदद ले रहे हैं. ड्रोन की फुटेज में शुक्रवार (15 सितंबर) को एक गुफा पर गोले दागने के बाद एक आतंकवादी पनाह के लिए भागता दिखाई दिया थाा. 

आतंकवादियों के साथ  मुठभेड़ में सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के कमांडिंग अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh), मेजर आशीष ढोचक (ashish dhochak), जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट (Humayun Bhatt) और सेना का एक अन्य जवान शहीद हो गए थे. 

इनपुुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Politics On Martyrdom: अनंतनाग में जवानों की शहादत पर सियासी बयानबाजी, बीजेपी ने कहा- जड़ से खत्म कर देंगे आतंकवाद, कांग्रेस बोली- जश्न मना रहे पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget