एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के वोटिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कब तक होगा नामांकन

Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके जरिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. चुनाव की शुरुआत 18 सितंबर से होगी. नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को होगा.

Jammu-Kashmir Election News: चुनाव आयोग ने गुरुवार (29 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है, जबकि 6 सितंबर को स्क्रूटनी की जाएगी. चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवार अपना नामांकन 9 सितंबर तक वापस ले सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बार पहले चरण के लिए वोटिंग की शुरुआत 18 सितंबर से होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से होगी, जो शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी. विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को किया जाएगा. जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. 

दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर की किन सीटों पर होंगे चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें कंगन (एसटी), गांदरबल, हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नापोरा, जदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, चादूरा, गुलाबगढ़ (एसटी) शामिल हैं. इसके अलावा, रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट - सुंदरबनी, नौशेरा राजौरी (एसटी), बुद्धल (एसटी), थन्नामंडी (एसटी), सुरनकोट (एसटी), पुंछ हवेली और मेंढर (एसटी) में भी इसी चरण में चुनाव होंगे. 

यहां गौर करने वाली बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2014 के बाद पहली बार होने वाले हैं. यहां पर 2018 में विधानसभा को भंग कर दिया गया था. इसके बाद अगस्त, 2019 में आर्टिकल 370 हटाकर इसे केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया. केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर यहां पर पहली बार वोटिंग होने वाली है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या भी बढ़कर 90 हो गई है.

यह भी पढ़ें: अब 6 नहीं 5 साल की सरकार, सीटों की संख्या भी बढ़ी... जम्मू-कश्मीर में कितना अलग होगा इस बार का चुनाव? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget