एक्सप्लोरर

'जम्मू-कश्मीर में 22 पुलिस स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, आधुनिक हथियार और ट्रेंड कमांडो की होगी तैनाती'- डीजीपी

Jammu And Kashmir: ऑपरेशन कैपेसिटी बिल्डिंग के तहत इससे पहले 21पुलिस स्टेशनों को अपग्रेड किया गया था. डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी में आतंकी घटनाओं में भारी गिरावट आई है.

Jammu And Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में आत्मनिर्भर पुलिस स्टेशनों को अपग्रेड करना शुरू किया है, जिससे अन्य अर्धसैनिक बलों और सेना पर उनकी निर्भरता कम हो जाएगी. ऑपरेशन कैपेसिटी बिल्डिंग (ओसीबी) प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 21 पुलिस स्टेशनों को अपग्रेड किया गया था. अब 22 और पुलिस स्टेशनों को पूरी तरह आतंकवाद विरोधी यूनिट बनाने के लिए तैयार किया गया है.

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने पुलिस के 307 विशेष कमांडो की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी. यह समारोह पुलवामा जिले के पंपोर में कमांडो ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) लेथपोरा में किया गया.
 
22 पुलिस स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड
 
पिछले साल 10 जिलों के 43 पुलिस स्टेशनों को आधुनिक हथियार और आतंकवाद विरोधी टीमों से लैस करने के लिए ऑपरेशन कैपेसिटी बिल्डिंग शुरू की गई थी. पहले चरण में, 21 पुलिस स्टेशनों को विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो और अपग्रेडेड हथियार से लैस किया गया था. बाकी बचे 22 पुलिस स्टेशनों के लिए ओसीबी टीमें लॉन्च की गई हैं.
 
36 पुलिस स्टेशनों का आतंक मुक्त रिकॉर्ड
 
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, "नए सुरक्षा बलों के कारण घाटी में आतंकी घटनाओं में भारी गिरावट आई है. अनंतनाग जिले में तीन आतंकी घटनाएं हुईं, जबकि 36 पुलिस स्टेशनों ने पिछले एक साल के दौरान सौ फीसदी आतंक मुक्त रिकॉर्ड बनाया."
 
डीजीपी ने कहा, “ओपी क्षमता निर्माण के तहत आने वाले पुलिस स्टेशनों में आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए ड्रोन की उपलब्धता, आधुनिक हथियार और प्रत्येक में 14 सदस्यीय दस्ता होगा. इन नई टीमों की मदद से क्षेत्र का वर्चस्व और मजबूत होगा."
 
आतंकवाद का ग्राफ हो रहा कम
 
पांच साल का रिपोर्ट-कार्ड पेश करते हुए डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, "घाटी में कॉलेटरल डैमेज, कानून व्यवस्था की घटनाएं और नागरिक हताहत की एक भी घटना नहीं हुई. आतंकवाद का ग्राफ जिसने जम्मू-कश्मीर को बदनाम किया वह भी शून्य पर आ रहा है."
 
उन्होंने कहा, "हमारा बॉर्डर ग्रिड बहुत मजबूत है और हम सुनिश्चित करेंगे कि एलओसी पर सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया जाए. पुलिस ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वह जनता के सहयोग के बिना असंभव थी.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget