एक्सप्लोरर

पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है जम्मू

साल 2019 में 1.56 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने जम्मू का रुख किया, जिसमें 77 लाख से अधिक पर्यटक माता वैष्णो देवी पहुंचे. इसके साथ ही चीची माता मंदिर, सुकराला माता, माता बाला देवी, सनासर, नंगाली साहेब के दर्शनों के लिए भी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचे.

जम्मू: आपने कश्मीर में बारे में अक्सर सुना होगा कि "गर फिरदौस बर रुये ज़मी अस्त..हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त" जिसका मतलब है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है, यहीं है, यहीं है. धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटक कश्मीर का रुख कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही अब जम्मू भी अपने आकर्षक पर्यटक स्थलों की वजह से देशी-विदेशी सैलानियों की पसंद बनता जा रहा है.

अगर आंकड़ों पर नज़र डालें तो साल 2019 में 1.56 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने जम्मू का रुख किया, जिसमें 77 लाख से अधिक पर्यटक माता वैष्णो देवी पहुंचे. यहां यह भी बताना ज़रूरी है कि जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को धारा 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के एलान के बाद बने हालातों में सुधार अक्टूबर महीने से होना शुरू हुआ. जिसके बाद रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक जम्मू पहुंचे.

हालांकि, अगर इन आंकड़ों की तुलना साल 2018 के आंकड़ों से करें तो पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी आयी है. लेकिन पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का दावा है कि अगस्त में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद बने माहौल का असर करीब दो महीनों तक पर्यटकों की संख्या पर पड़ा. आंकड़े बताते हैं कि साल 2008 में 83.31 लाख, 2009 में 1.03 करोड़, 2010 में 1.16 करोड़, 2011 में 1.34 करोड़, 2012 में 1.42 करोड़, 2013 में 1.24 करोड़, 2014 में 1.01 करोड़, 2015 में 1.23 करोड़, 2016 में 1.22 करोड़, 2017 में 1.60 करोड़, 2018 में 1.60 करोड़ और इस साल 1.56 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू का रुख किया.

इस साल आये पर्यटकों में 76.7 लाख पर्यटक माता वैष्णो देवी, 13.44 लाख पर्यटक राजौरी ज़िले में स्थित शहादरा शरीफ, 8.15 लाख पर्यटक शिव खोड़ी, 17.05 लाख पत्नीटॉप, 16.04 लाख मानसर जबकि 9.24 लाख पर्यटकों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे सुचेतगढ़ का रुख किया. इसके साथ ही चीची माता मंदिर, सुकराला माता, माता बाला देवी, सनासर, नंगाली साहेब के दर्शनों के लिए भी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचे.

यह भी पढ़ें-

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में जारी हुआ छुट्टियों का नया कैलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget