एक्सप्लोरर

कश्मीर में आतंक के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में लश्कर से जुड़े संदिग्ध की संपत्ति जब्त

NIA Action: एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी आदिल मंजूर लंबू की प्रॉपर्टी जब्त की जो गैर-कश्मीरियों की हत्या में शामिल था.

Kashmir Terrorism: नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी आदिल मंजूर लंबू की संपत्ति जब्त कर कड़ी कार्रवाई की है. श्रीनगर के शाला कदल इलाके में दो गैर-कश्मीरी लोगों की हत्या के मामले में आदिल मंजूर मुख्य आरोपी हैं. एनआईए (NIA) ने इस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं जो कि लंबू के पिता की संपत्ति पर छुपाए गए थे.

एनआईए के अनुसार आदिल मंजूर ने अपने साथी एहरण रसूल डर और दाऊद के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी. सभी आतंकी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में थे. इनका उद्देश्य कश्मीर में बाहरी राज्यों से आए लोगों को डराना और माहौल को खराब करना था. साजिश के तहत 7 फरवरी को इन्होंने कश्मीर में दो गैर-कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी थी. 

मास्टरमाइंड अब भी फरार

इस मामले में पाकिस्तान में स्थित मास्टरमाइंड जहांगीर अभी तक फरार है. NIA ने इस पूरे मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फिलहाल श्रीनगर की जेल में बंद हैं. एनआईए की इस कार्रवाई से आतंकी संगठनों के मंसूबों पर कड़ा प्रहार हुआ है.

TRF आतंकी संगठन पर एनआईए की नजर

एनआईए ने इस जांच में पाया कि "The Resistance Front" (TRF) लश्कर-ए-तैयबा का ही प्रॉक्सी संगठन है. यह संगठन न केवल बाहरी राज्यों के लोगों को निशाना बनाता है बल्कि दूसरी धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की हत्या में भी शामिल है. TRF कश्मीर में कई हिंसक गतिविधियों और भारतीय सुरक्षा बलों पर हमलों का भी जिम्मेदार रहा है. एनआईए की इस कार्रवाई से घाटी में आतंक फैलाने वाले संगठनों पर कड़ा संदेश गया है. इस तरह की कार्रवाई से आतंकियों के नेटवर्क पर दबाव बनेगा और उनकी संपत्तियों पर प्रहार से उनकी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: शिलांग की NEHU में छात्रों का भूख हड़ताल, VC समेत अधिकारियों के खिलाफ धरना जारी; खुद BJP के मंत्री उठा रहे आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget