एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर आतंकी हमले में शामिल दो लोगों को किया गिरफ्तार

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार के अनुसार गुरुवार करीब चार बजे श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में लश्कर से जुड़े तीन आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी को निशाना बनाया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है और इस हमले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार करके हमले में इस्तेमाल एक गाड़ी भी बरामद की है. अब हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों का काम तमाम करने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. हमले के बाद आतंकियों ने मारे गए CRPF जवानो के हथियार भी छीन लिए थे.

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार के अनुसार गुरुवार करीब चार बजे श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में लश्कर से जुड़े तीन आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी को निशाना बनाया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए.

हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कुछ संदिग्धों को रडार पर लिया तो मामला खुल गया. हमले के पीछे लश्कर के आतंकी नदीम अबरार और अबू बरार और उसके दो और साथियो ने अंजाम दिया था.

केस की गुत्थी तब सुलझी जब पुलिस ने नदीम की एक गाड़ी को बांदीपोर से श्रीनगर आते हुए रोका. गाड़ी जिस का नंबर HR10Q6583 था. तलशी के दौरान इसमें से कुछ गोलियों के खाली खोखे मिले. गाड़ी के ड्राइवर जावेद शेख को तुरंत ही हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू हुई.

जावेद ने बताया कि इस हमले में नदीम का रिश्तेदार मुज़फ्फर अहमद के कहने पर हमले के लिए अपनी गाड़ी इस्तेमाल की थी और हमले के बाद उसी ने तीनों आतंकियों को वापस बांदीपोर में छोड़ा. जावेद ने बताया कि जिस समय उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया वह आतंकियों को बांदीपोर के ठिकाने पर वापस छोड़ कर लौट रहा था. इसके बाद पुलिस की छापेमारी श्रीनगर और बांदीपोर में तेज़ हो गयी और नदीम के रिश्तेदार मुज़फ्फर को भी पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया. लेकिन नदीम और उसके साथी अपने ठिकाने पर नहीं मिले.

आईजी विजय कुमार के अनुसार, जावेद और मुज़फ्फर की गिरफ्तारी की खबर नदीम को मिल गयी थी. इसीलिए यह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है. लेकिन बहुत जल्द ही नदीम को भी उसके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.

लावेपोरा हमले में शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर मंगाराम और ड्राइवर अशोक कुमार शीद को आज बड़गाम के CRPF रेजिमेंटल सेंटर में आखिरी विदाई दी गयी और बाद में उनके शवों को उनके पैतृक निवास त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया गया.

श्रद्धांजलि समारोह के बाद कश्मीर जोन की CRPF की आईजी चारु सिंहा ने कहा कि जहां एक तरफ उनके जवान देश के लिए हर आहुति देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि कश्मीर की जनता तय कर ले कि वो किसके साथ है. अमन और शांति या शैतान और हिंसा के साथ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget