एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो फिदायीन समेत 7 आतंकियों को IED के साथ किया गिरफ्तार, पुलवामा जैसा हमला करने की फिराक में थे

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश कर रहे दो फिदायीन सहित 7 आतंकियो को आईडी के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आतंकियो के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर के एक और पुलवामा जैसे हमले और फिदायीन हमले की साज़िश को नाकाम किया है और साज़िश में शामिल चार आतंकियों और उनके समर्थको को गिरफ्तार किया है. हमले के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ी और भारी मात्रा में गोलाबारूद भी बरामद किया गया है. पुलिस अब उत्तरी कश्मीर के एक आतंकी की तलाश कर रही है जो IED को गाडी में लगाने के लिए आने वाला था,

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के IG विजय कुमार ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर अवंतीपोर पुलिस ने इस साज़िश का भंडाफोड़ किया  और लश्कर और जैश से जुड़े दो अलग अलग MODULE से जुड़े सात आतंकियों को हिरासत में ले लिया.

फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया था आतंकी

जानकारी के अनुसार, अवंतीपोर पुलिस ने सब से पहले साहिल नज़ीर नाम के जैश के आतंकी को गिरफ्तार किया था.  पूछताछ के दौरान आतंकी ने पुलिस को जो बताया उसने सबके होश उड़ा दिए. उसने बताया कि  किस तरह से टेलीग्राम और अन्य तरीको से सरहद पार बैठे जैश के आकाओ ने उस को "पुलवामा" जैसा फिदायीन हमला करने के लिए तैयार किया.

गिरफ्तार आतंकी साहिल बीए का छात्र है

आतंकी साहिल बीए प्रथम वर्ष  का छात्र है, उसने अपने घर पर 25 किलो विस्फोटक भी छिपाया था. इसके साथ ही उसके घर से IED बनाने के में इस्तेमाल होना वाला सामान भी बरामद किया गया. साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने JKO1E 0690 नंबर की मारुती गाड़ी भी बरामद की है. इस गाडी को MVIED - MOVING VEHICLE IMPROVISED EXPLOSIVE DEVICE के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था. गौरतलब है कि पुलिस ने इस हमले में मदद देने वाले चार और आतंकियों को भी गिरफ्तार कर इस बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है.

पम्पोर से मुसैब अहमद नाम का आतंकी गिरफ्तार

इस के साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर की फिदायीन साज़िश और अवंतीपोर और पुवलमा में फिदायीन हमले की साज़िश को नाकाम किया है. पुलिस के अनुसार श्रीनगर के बाग़ात इलाके में हुए हमले की जांच के दौरान पम्पोर से मुसैब अहमद को गिरफ्तार किया गया है. मुसैब की निशानदेही पर  दो और लोगो को गिरफ्तार किया गया है जो पम्पोर में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की बिल्डिंग पर फिदायीन हमले की फिराक में थे. इन के कब्ज़े से भी सुरक्षा बालो ने भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है.

पाकिस्तान लगातार भारत में हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा है

जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के IG विजय कुमार के अनुसार युद्धविराम के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत में हिंसा फैलाने के लिए लगातार नापाक प्रयास किए जा  रहे है और आतंकी इसके लिए अब IED का इस्तेमाल ज़ायदा करने लगे है. और अब ये आतंकी कश्मीर में स्ट्रैटेजीक INSTALLATIONS को निशाना बनाने की फिराक में हैं ,इसी लिए पुलिस ने श्रीनगर हवाई अड्डे के साथ-साथ सभी ठिकानो की सुरक्षा बढ़ा दी है और आतंक विरोधी ऑपरेशन को तेज़ कर साज़िश को नाकाम करने का बीड़ा उठाया गया है.

ये भी पढ़ें

हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 2 घंटे का समय

बंगाल में नेताओं का 'हिंदू कार्ड': ममता ने किए भगवान शिव के दर्शन तो शुभेंदु ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget