एक्सप्लोरर
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में घुसा कबूतर, लगी हुई है कोडेड रिंग
पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में एक कबूतर घुस गया.इस कबूतर पर एक कोडेड रिंग लगी हुई है.

जम्मू: रविवार देर शाम जम्मू के कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर उस समय तनाव बढ़ गया जब सीमा पार से एक कबूतर उड़कर भारतीय क्षेत्र में आ गया. पुलिस के मुताबिक इस कबूतर पर एक कोड वाली रिंग है और फिलहाल इस कबूतर को पकड़कर थाने में रखा गया है. कठुआ पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम कठुआ जिले में भारत पाकिस्तान सीमा से सटे चिलयारी इलाके में पाकिस्तान से उड़कर एक कबूतर भारतीय क्षेत्र में घुसा था. पुलिस की माने तो इस कबूतर के पंखों पर लाल रंग लगा हुआ था और इसके साथ एक कोडेड रिंग भी थी. पुलिस ने फौरन इस कबूतर को पकड़कर चिलयारी थाने में रखा. कठुआ पुलिस के मुताबिक फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में खबर दे दी गई है और अब विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां कबूतर के साथ लगी कोडेड रिंग की जांच में लगी हैं. जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस कबूतर को उड़ा कर भारतीय सीमा में भेजने के पीछे पाकिस्तान की मंशा क्या थी. वहीं, कठुआ पुलिस ने कबूतर के साथ किसी कैमरे के होने से इनकार किया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान जासूसी के इरादे से भारतीय सीमा में कबूतर भेजता रहा है. ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: वरिष्ठ मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में शिफ्ट करने की तैयारी शुरु लखनऊ: कोरोना के साये में मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार, घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं लोग
और पढ़ें
Source: IOCL
























