एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः एक मई से 18 साल के अधिक आयु के लोगों को नहीं लग पाएगा टीका, जानें क्या है वजह

जम्मू कश्मीर में 1 मई से 18 साल से अधिक की आयु के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं होगा. जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण प्रदेश में यह टीकाकरण 20 मई के आसपास शुरू होगा.

जम्मूः पूरे देश मे महामारी की तरह फैल रहे कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण सबसे कारगर हथियार के रूप में उभर कर सामने आ रहा है. कोरोना को हराने के लिए 1 मई से पूरे देश में 18 साल से अधिक की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू होगा. वहीं, जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में यह टीकाकरण करीब 3 हफ्ते तक टलेगा. जम्मू कश्मीर स्वास्थ्य विभाग के फाइनेंशियल कमिश्नर अटल ढुल्लू के मुताबिक यहां 1 मई से 18 साल से अधिक की आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं होगा.

अटल ढुल्लू के मुताबिक प्रदेश सरकार लगातार टीका बनाने वाली कंपनियों से बात कर रही है लेकिन इन कंपनियों ने प्रदेश सरकार को 20 मई के आसपास यह टीका मुहैया कराने की बात कही है.

उन्होंने दावा किया कि टीका बनाने वाली सारी कंपनियां केंद्र सरकार की आर्डर पूरा करने में जुटी है और इसी वजह से प्रदेश को यह टीके देरी से मिलेंगे. अटल ढ़ुल्लू ने बताया कि 20 मई के आसपास जैसे ही टीके प्रदेश सरकार को मिलेंगे इस टीकाकरण को शुरू किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कोरोना को हराने के लिए प्रदेश सरकार ने डीआरडीओ की मदद से जम्मू और श्रीनगर में पांच-पांच सौ बेड की क्षमता वाले दो कोविड अस्पताल बनाने की बात की है. उन्होंने कहा कि जम्मू में भगवती नगर और श्रीनगर में एयरपोर्ट के पास इनको भी अस्पतालों का निर्माण जल्द ही शुरू होगा.

अटल ढुल्लू ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार इस महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें उन्हें आम जनता का भी सहयोग चाहिए.

उन्होंने कहा कि आम जनता अगर कोरोना से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करें तो इस महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदम ज्यादा कारगर साबित होंगे.

कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा रद्द, 14 मई से शुरू होनी थी यात्रा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget