एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटों में चौथा एनकाउंटर, 5 आतंकवादी ढेर, 7 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर चार एनकाउंटर हुए हैं. इस दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया. 2 जगहों पर ऑपरेशन अब भी जारी है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले करीब 24 घंटों में चार जगहों पर मुठभेड़ हुए हैं. इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया. वहीं आतंकियों से लोहा लेते हुए सात जवान जख्मी हो गए. शोपियां में देर रात को मुठभेड़ शुरू हुई थी. सुबह होते-होते सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया. इससे पहले कल बारामूला, बांदीपुरा और सोपोर में मुठभेड़ शुरू हुई थी. सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. शोपियां और सोपोर में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. वहीं हाजिन और बारामूला में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

बारामूला जिले में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए. श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है.’’

कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान में एक अधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दिन में इलाके की घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

वहीं बांदीपुरा के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया. आतंकियों ने यहां कुछ लोगों को बंधक बना लिया था. जिसमें से 7 लोगों को छुड़ा लिया गया. वहीं एक नाबालिग अब भी लापता है. यहां पर अब भी ऑपरेशन जारी है. कल सोपोर में भी मुठभेड़ हुई. वारपोरा में मुठभेड़ के दौरान हुए ग्रेनेड धमाके में एसएचओ समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. यहां ऑपरेशन अब भी जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget