एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः आपदा प्रबंधन के जवानों ने कसी कमर, हरसंभव मदद का सिखाया जा रहा है गुर

जम्मू कश्मीर की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू फोर्स इन दिनों जवानों को भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ़, आग और सड़क हादसों में फंसे लोगों को निकालने के हुनर सिखा रही है. इस ट्रेनिंग का खास हिस्सा वह भाग है जिसमें इन जवानों को पहाड़ की ऊंचाई पर रस्सी से पहुंचने के तरीके सिखाए जा रहे हैं.

जम्मू: उत्तराखंड के चमोली में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आपदा प्रबंधन को लेकर कमर कस ली है. जम्मू कश्मीर पुलिस की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू फ़ोर्स के जवान प्रदेश में किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार खड़े हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू फोर्स अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के करीब 1500 जवानों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखा चुकी है. शुरुआत में इस फ़ोर्स का गठन प्रदेश में होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाकर अब प्रदेश में किसी भी आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए इस पोस्ट को तैयार किया जा रहा है.

माउंटेनियरिंग रेस्क्यू फोर्स के जवान इन दिनों जम्मू कश्मीर में बाढ़ भूस्खलन हिमस्खलन समेत अन्य आपदाओं से निपटने के गुर सीख रहे हैं. जम्मू कश्मीर की भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के इन जवानों को किसी भी आप प्राकृतिक आपदा से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं.

जवानों को रस्सी के सहारे पहाड़ की ऊंचाई पर किसी भी घायल शख्स को पहुंचाने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं. माउंटेनियरिंग रेस्क्यू फोर्स के जवानों को जम्मू कश्मीर की भौगोलिक स्थितियों से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है. इस ट्रेनिंग में पहाड़ चढ़ना, बर्फ के ग्लेशियर पर चलना, आग लगी इमारत में जाना, हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन करना, पहाड़ों से कूदना, पहाड़ों पर चढ़ना और रस्सी बांधकर नदी को पार करने जैसे गुर सिखाए जा रहे हैं. रेस्क्यू फोर्स में कुछ लीडर्स भी हैं जो अपनी टीम को साथ लेकर चलते हैं और किसी भी आपदा से कैसे निपटना है उसके लिए रास्ता तय करते हैं.

जम्मू कश्मीरः आपदा प्रबंधन के जवानों ने कसी कमर, हरसंभव मदद का सिखाया जा रहा है गुर

उत्तराखंड में आई बाढ़ ने जिस तरह पानी के तेज बहाव ने एक पहाड़ के हिस्से को दो भागों में बांट दिया था. ऐसे में जम्मू कश्मीर पुलिस की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम को इन परिस्थितियों से निपटने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं. इस रेस्क्यू टीम को रस्सियों के जरिए न केवल फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के तरीके बताए जा रहे हैं बल्कि इन्हें राशियों के सहारे किस तरह से घायल लोगों को तुरंत मेडिकल उपचार दिया जा सकता है इस तरीके से भी वाकिफ कराया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम का दावा है कि वह प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए न केवल जम्मू कश्मीर के किसी भी हिस्से में पहुंच सकते हैं बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी जाने की इच्छा रखते हैं. इस टीम को विश्व के आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है ताकि बचाव कार्य करते समय किसी तरह का जोखिम ना रहे.

जम्मू कश्मीर माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम को न केवल आपदा प्रबंधन के तरीके सिखाए जा रहे हैं बल्कि इनमें से कुछ जवानों को मेडिकल की भी जरूरी ट्रेनिंग दी गई है ताकि किसी भी विपरीत स्थिति में वह बीमार का प्राथमिक उपचार कर सकें.

सांसद ने राज्यसभा में पूछा- 'सीता-रावण के देश में पेट्रोल सस्ता है तो राम के देश में क्यों नहीं?' मंत्री ने दिया ये जवाब

बच्चों से यौन दुर्व्यवहार के मुकदमों पर गाइडलाइंस बना सकता है SC, महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग भी पहुंचे कोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget