एक्सप्लोरर

Paper Mache Art: विदेशी ऑर्डर मिलने से फिर जिंदा हुई 700 साल पुरानी कश्मीर की ये आर्ट, कोरोना के चलते तबाह हो गया था बिजनेस

Jammu Kashmir Craft: इस पेशे से जुडे़ जम्मू के रहने वाले नासिर खान ने बताया कि क्रिसमस के चलते सजावट का सामान यूरोप भेजा गया है, वहां इसका इस्तेमाल क्रिसमस ट्री सजाने में होता है.

Jammu Kashmir News: कोविड महामारी के चलते प्रभावित हुई कश्मीर की एक आर्ट एक बार फिर से जिंदा हो गई है. क्रिसमस से पहले कुछ विदेशी ऑर्डर मिलने के बाद 700 साल पुरानी पेपरमैशी आर्ट को नया जीवन मिला है. यूरोप और अमेरिका से आये नए आर्डर के चलते क्रिसमस के लिए बनाये जाने वाले खास प्रकार के आइटम की मांग बढ़ गयी है. श्रीनगर के पुराने शहर के रहने वाले 60 वर्षीय नासिर अहमद खान के अनुसार, जहां पिछले कुछ महीनो में अंतरराष्ट्रीय बाजार के ऑर्डर के लिए मिनिएचर सांता क्लॉस, सितारे, गेंद और अन्य क्रिसमस वस्तुओं के लाखों आइटम भेजे जा चुके हैं. अब स्थानीय बाजार के लिए सामान तैयार किया जा रहा है. 

पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है यह कागज

खान ने आगे बताया, "क्रिसमस के चलते सजावटी वस्तुओं को पहले ही अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में भेज दिया गया है, जहां ये आइटम लोग बहुत प्यार से खरीदते हैं और इनका इस्तेमाल क्रिसमस ट्री को सजाने में होता है. हमारे सामान की मांग अब इसलिए ज्यादा है कि यह "कागज़" से बनता है और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचता". उन्होंने कहा कि पेपरमैशी का सामान पेपर पल्प से बनाया जाता है. पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण उन्हें तैयार खरीदार मिल जाते हैं और उत्सव से ठीक पहले, क्रिसमस बल्ब, घंटियां, छोटे सांता क्लॉस, बारहसिंगा, हैंगिंग स्टार्स और चांद के शोपीस ज्यादा बिकते हैं.  

कश्मीर में केवल 0.28 प्रतिशत ही ईसाई आबादी है. इसलिए क्रिसमस पर पेपर से बने ज्यादातर सामान अंतराष्ट्रीय बाजारी में बेचे जाते हैं, क्योंकि इनका कोई स्थानीय खरीदार नहीं होता है. सबसे ज्यादा मांग अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और अन्य देशों से आती है. क्रिसमस के ऑर्डर दो साल बाद आए हैं, क्योंकि पहले धारा 370 को हटाए जाने के कारण खराब हालात और उसके बाद कोरोना महामारी ने कारोबार को चौपट कर दिया था.

धारा 370 और कोविड-19 ने निर्यात को प्रभावित किया

नए ऑर्डर आने के बावजूद भी काम वैसा नहीं है, जैसा 2019 से पहले हुआ करता था. कारोबार में करीब 70 फीसदी की कमी आई है. द कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अनुसार पिछले तीन वर्षों सालों से निर्यात और हस्तशिल्प व्यवसाय बुरे दौर से गुजर रहा है. इस वर्ष भी सिर्फ 600 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है, जबकि पहले यह 1700 करोड़ रुपये का हुआ करता था. इसी कारण पिछले कुछ सालो में बड़ी संख्या में इस कारोबार से जुड़े लोग अपना काम छोड़ गए हैं. इससे पहले कश्मीर में हजारों परिवार पेपरमैशी के प्रोडक्ट्स से अपनी आजीविका चलाते थे. विदेशी ऑर्डर आने से इस कला से जुड़े लोगों में व्यवसाय के फिर से चलने की उम्मीद जगी है.

बिना सरकारी मदद के इस कला से जुड़े लोगों का इस आर्ट को जिंदा रख पाना मुमकिन नहीं है. खान ने कहा कि "कारीगर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक काम करते हैं, लेकिन वह जो पैसा कमाते हैं, वह काम के लंबे घंटों के मुताबिक नहीं होता. क्रिसमस से थोड़ा पहले कारोबार बढ़ने के बावजूद, कारीगर हर रोज 200-250 रुपये ही कमाते हैं".

लखनऊ की रैली में Amit Shah बोले- निषाद समाज की भीड़ बता रही है बीजेपी का आंकड़ा होगा 300 पार

UP Election: Yogi सरकार पर बरसे Akhilesh Yadav, बोले- अपने फेवरेट बुलडोजर को लखीमपुर खीरी कब ले जा रहे हैं CM?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget