एक्सप्लोरर

EVM का रोना छोड़िए! उमर अब्दुल्ला ने दी कांग्रेस को सलाह, जानें और क्या कहा

Omar Abdullah On Central Vista: उमर अब्दुल्ला ने सेंट्रल विस्टा परियोजना जैसे बुनियादी ढांचे के विकास की तारिफ करते हुए इसे "एक बेहतरीन विचार" बताया. उन्होंने कहा कि नया संसद भवन बनाना जरूरी था.

Omar Abdullah On EVM: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को  ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि यह दोहरे मापदंड अपनाने जैसा है कि जब चुनावों में जीत होती है तो ईवीएम को स्वीकार किया जाता है और हारने पर उसे दोषी ठहराया जाता है.

उमर अब्दुल्ला ने पीटीआई के इंटरव्यू में कहा, ‘‘जब इसी ईवीएम के इस्तेमाल से संसद में आपके सौ से अधिक सदस्य पहुंच जाते हैं और आप इसे अपनी पार्टी के लिए जीत का जश्न मनाते हैं, तो आप कुछ महीने बाद पलटकर यह नहीं कह सकते कि हमें ये ईवीएम पसंद नहीं हैं, क्योंकि अब चुनाव के परिणाम उस तरह नहीं आ रहे हैं जैसा हम चाहते हैं.’’यह कहे जाने पर कि वह भाजपा के एक प्रवक्ता की तरह बात कर रहे हैं, तो अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ईश्वर ना करें यह ऐसा ही है.जो सही है वह सही है’’ उनहोंने कहा कि वह गठबंधन सहयोगी के प्रति निष्ठा के बजाय सिद्धांतों के आधार पर बोलते हैं.

सेंट्रल विस्टा परियोजना पर उमर की राय
उमर अब्दुल्ला ने सेंट्रल विस्टा परियोजना जैसे बुनियादी ढांचे के विकास की प्रशंसा करते हुए कहा ‘‘हर किसी की धारणा के विपरीत, मुझे लगता है कि दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के साथ जो हो रहा है वह एक बहुत अच्छी चीज है. मेरा मानना ​​है कि नया संसद भवन बनाना एक बेहतरीन विचार था. हमें नये संसद भवन की आवश्यकता थी, पुराना भवन अपनी उपयोगिता खो चुका है,’’ 

'उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए'
उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि आम तौर पर विपक्ष, खास तौर पर कांग्रेस ईवीएम पर ध्यान केंद्रित करके गलत रास्ता अपना रही है. हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम की विश्वसनीयता और चुनाव नतीजों पर संदेह जताया है. इसने चुनावों में वैलेट पेपर पर लौटने की मांग की है. इस पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टियों को मतदान तंत्र पर भरोसा नहीं है तो उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको ईवीएम से दिक्कत है, तो उसे लेकर आपका रुख एकसमान रहना चाहिए.’’ 

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर क्या कहा?
उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक के नेता के रूप में कांग्रेस की भूमिका पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि क्या पार्टी ने अपने नेतृत्व की स्थिति को सही ठहराने के लिए सही से काम किया है?, उन्होंने कहा कि संसद में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण और लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष के नेता होने के कारण उनके पास आल इंडिया फुटप्रिंट हैं, जिस पर कोई अन्य पार्टी दावा नहीं कर सकती है,उन्होंने माना कि विपक्षी आंदोलन के नेता हैं, हालांकि, उन्होंने कहा, "फिर भी कुछ सहयोगियों में बेचैनी की भावना है क्योंकि उन्हें लगता है कि कांग्रेस इसे बनाए रखने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें: क्या राज्यसभा के सभापति को पद से हटा पाएगा विपक्ष, जानिए क्या है उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget