एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू के अखनूर सेक्टर के सुंदरबनी इलाके में बुधवार को सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने 4-5 राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद फरार हो गए. अब सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Jammu-Kashmir Firing: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार (26 फरवरी) को सेना की गाड़ी पर हमला हुआ था. इस घटना को अंजाम देकर आतंकी तुरंत मौके से फरार हो गए. सेना के जवानों ने इलाके की पूरी तरह घेराबंदी कर ली है और सर्च ऑपरेशन जारी है. 

व्हाइट नाइट कॉप्स की ओर से बताया गया है कि अखनूर इलाके के सुंदरबनी में आतंकियों ने गुरुवार को भारतीय सेना के काफिले पर फायरिंग की. आतंकियों की गोलीबारी से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. सेना की ओर से कहा गया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल अपने ही सैनिकों के हताहत होने का झूठा दावा कर रहे हैं. यह गलत और जानबूझकर किया गया दुष्प्रचार है. अपराधियों को मार गिराने के लिए फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

 

सूत्रों की ओर से बताया था कि रौजारी के सुंदरबनी सेक्टर में बुधवार की दोपहर करीब 12.45 बजे सेना की एक गाड़ी पर 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई. आंतकी इस घटना को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए. इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है.

इलाके में सुबह से ही चल रहा था सर्च ऑपरेशन 

बताया गया कि जहां पर ये हमला हुआ, वो सुंदरबनी इलाका एलओसी से सटा हुआ है. यहां सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, उसी दौरान सेना का गाड़ी पर हमला हुआ. हालांकि इस पर सेना ने अबतक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है. ये इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है, इसलिए पुलिस को फिलहाल वहां नहीं जाने दिया गया. सेना ही वहां सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. 

बीती 7 फरवरी को मारे गए थे 7 घुसपैठिए

भारतीय सेना ने 7 फरवरी को पाकिस्तान के 7 घुसपैठियों को मार गिराया था, वो जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इनमें से 2-3 पाकिस्तानी सेना के जवान थे, जबकि कुछ अल बद्र संगठन से जुड़े हो सकते हैं. यह संगठन पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों में से एक है, जो भारतीय क्षेत्र में हिंसा फैलाने की कोशिश करता रहता है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget