एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

इससे पहले पुलवामा जिले के ख्रियू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया था.कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर डीजीपी ने कहा कि सभी तरह के बंदोबस्त किए जा चुके हैं. नजर रखने के लिए ड्रोनों को लगाया है. खासकर एम ए स्टेडियम के आसपास नजर रखी जा रही है जहां पर गणतंत्र दिवस का समारोह होना है.

जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. सेना के जवानों वे तीन आतंकियों को घेर लिया है. जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है. सेना ने आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर पूरे इलाके को घेर लिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल में हरि-पारी इलाके में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.

इससे पहले पुलवामा जिले के ख्रियू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया था. पिछले हफ्ते मंगलवार को इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए थे. मंगलवार को सुरक्षा बलों ने ख्रियू में सर्च ऑपरेशन चलाया था.

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘घाटी में आतंकवाद निरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है जिससे दक्षिण कश्मीर में हलचल भी तेज हो गई है. अब तक आधे दर्जन सफल ऑपरेशन वहां हुए हैं और वे उसी तरह से जारी रहेंगे. जम्मू-कश्मीर में शांति कायम करने के लिए और यहां के लोगों की खातिर हम कड़ी मेहनत करेंगे.’’

कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर डीजीपी ने कहा कि सभी तरह के बंदोबस्त किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी तैयारियां कर ली हैं. घाटी के सभी जिलों में बंदोबस्त किए गए हैं. श्रीनगर में भी सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. मेरा खयाल है कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए भी सभी तैयारियां कर ली गई हैं और यह कार्यक्रम सुगमता से होगा.’’

श्रीनगर शहर में निगरानी के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में उन्होंने कहा कि ये पुलिस के तकनीकी मददगार हैं. दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘सभी पुलिस बल आज के दौर में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस भी कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए इनका इस्तेमाल करती है. मेरा मानना है कि यह बहुत अच्छे मददगार हैं और ड्रोन हमें दिखाते हैं कि सड़कों और गलियों में क्या हो रहा है अन्यथा यह संभव नहीं होगा. वे वहां हो रही कोई भी शरारतपूर्ण घटना की जानकारी देते हैं.’’

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहा है 'ऑपरेशन सर्द हवाएं' गणतंत्र दिवस के आस-पास पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए सीमा से घुसपैठ करवाने की फ़िराक में है. पाकिस्तान की इस नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 'ऑपरेशन सर्द हवाएं' चला रखा है.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शहर में आसमान से नजर रखने के लिए ड्रोनों को लगाया है. खासकर एम ए स्टेडियम के आसपास नजर रखी जा रही है जहां पर गणतंत्र दिवस का समारोह होना है.

पुलिस ने बताया कि नव गठित क्राइसिस रेस्पांस टीम (सीआरटी) को भी संवेदनाशील इलाके में तैनात किया गया है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए शहर के ज्यादातर इलाके में ड्रोनों से निगरानी की जा रही है.

Delhi Elections 2020: चुनाव प्रचार के बीच अचानक कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह

कल्बे सादिक बोले- 'देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget