एक्सप्लोरर

Bus Accident: अखनूर बस हादसे में 21 की मौत, PM मोदी ने मृतकों को 2 लाख और घायलों के परिजनों के लिए 50 हजार की मदद का किया ऐलान

Jammu-Kashmir Bus Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे.

Jammu and Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक बस खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में अब  तक 22 लोगों की मौत हो गई और करीब 69 लोग घायल हो गए. जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अखनूर में हुए बस एक्सीडेंट में लोगों की मौत से दुखी हूं. पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. इस दौरान पीएम मोदी ने बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही बस खाई में गिरी

हाथरस जिले की ये बस जम्मू कश्मीर के अखनूर में हादसे का शिकार हुई. इस दौरान बस में सवार हाथरस-अलगीढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये सभी शिव खोड़ी जा रहे थे, लेकिन तभी रास्ते में ये भयानक हादसा हो गया. ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ. घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी.

इस घटना के बाद प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. घायल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने वाले शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उत्तर प्रदेश के सीनियर अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

ये भी पढ़ें: Naveen Patnaik Interview: BJD क्या बीजेपी का करेगी समर्थन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget