एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों को यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का संयुक्त समूह था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुपवाड़ा जिलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले के यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.

प्रवक्ता ने बताया ''मारे गए आतंकवादियों की पहचान सजाद खांडे, आकिब अहमद डार और बशरत अहमद मीर के रूप में की गई है. ये सभी पुलवामा के रहने वाले थे.'' उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का संयुक्त समूह था.

प्रवक्ता ने कहा, ''वे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों और नागरिक अत्याचारों समेत कई आतंकवादी कृत्यों में शामिल होने के मामलों में वांछित थे.'' उन्होंने बताया कि डार इलाके में कई आतंकवादी हमलों के षड़यंत्र रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आतंकवाद संबंधी कई मामले दर्ज हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि खांडे और मीर भी कई आतंकवादी हमलों में शामिल थे और आतंकवाद संबंधी कई मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं. उन्होंने कहा, ''मुठभेड़ स्थल से तीन एके राइफल समेत कई अभियोगात्मक सामग्री बरामद हुई है. आगे की जांच और अन्य आतंकवादी मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए सभी सामग्रियों को रिकॉर्ड में रखा गया है.''

हंदवाड़ा में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मुठभेड़ में उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया, ''हंदवाड़ा में एक आतंकवादी मारा गया. घटनास्थल से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये.'' उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget