एक्सप्लोरर

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन हमले में बड़ा खुलासा- ड्रोन का टारगेट थे एटीसी और MI-17 हेलीकॉप्टर, NIA की हिरासत में दो संदिग्ध

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन हमला मामले में ये जानकारी सामने आ रही है कि जिस ड्रोन से हमला किया गया उसने अपने असली टारगेट को मिस कर दिया. इस ड्रोन का टारगेट एयर ट्रैफिक कंट्रोल और MI-17 के हेलीकॉप्टर थे.

जम्मू: जम्मू एयरफोर्स स्टेशन ब्लास्ट मामले में एनआईए ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है. इन दोनों को जम्मू के बेलीचारना इलाके से पकड़ा गया है. दोनों पर आतंकी संगठनों को मदद करने का आरोप है और पूछताछ जारी है. माना ये जा रहा है कि इनसे कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं.

एटीसी और MI-17 हेलीकॉप्टर थे टारगेट

इस मामले में एक बड़ी जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इनके निशाने पर दो बेहद अहम टारगेट थे. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और MI-17 हेलीकॉप्टर इस ड्रोन हमले के टारगेट थे. यानी हमले में ड्रोन ने अपने असली टारगेट को मिस कर दिया. जानकारी के मुताबिक, एक ड्रोन में करीब पांच किलो टीएनटी विस्फोटक था. दूसरे ड्रोन में इससे कम वजन का विस्फोटक मौजूद था. अभी तक माना यही जा रहा है कि हमले में ड्रोन का इस्तेमाल हुआ है. बता दें कि पिछले लंबे वक्त से पाकिस्तान भारत के खिलाफ इसी तरह के ड्रोन का इस्तेमाल करता आ रहा है.

एयर चीफ मार्शल ने घायल जवानों से की बात

इस बीच इस हमले में घायल जवानों से एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से फोन पर बात की. एयर चीफ मार्शल अभी बांग्लादेश में हैं. इस ड्रोन धमाके में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं. इंडियन एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा कि दोनों जवान निगरानी में हैं और ठीक हैं.

जिस जगह पर ये धमाका हुआ वो एयरफोर्स स्टेशन का टेकनिकल एरिया था. ये वो हिस्सा है जहां पर न सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल है बल्कि वहां पर एमआई हेलीकॉप्टर और दूसरे ऐसे उपकरण हैं जिनसे एयर सर्विलांस की जाती है.

रविवार सुबह से ही एनआईए, जम्मू पुलिस और स्पेशल फोर्सेज के जवान सारे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं. एनआईए ने इसी एयरफोर्स स्टेशन से लगने वाले बेलीचारना इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इन दोनों को टेटर आउटफिट्स का ऑपरेटर बताया जाता है. यानी ये आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे हैं.

जम्मू एयफोर्स स्टेशन ब्लास्ट: एक धमाके से छत को पहुंचा नुकसान, दूसरे ने जमीन में किए गड्ढे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget