एक्सप्लोरर

ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए जम्मू प्रशासन ने कसी कमर, एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के बाद जांच तेज

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जांच में अब प्रशासन ने भी कमर कस ली है.

जम्मू: शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले की जांच में जहां एक तरफ एनआईए लगी हुई है वहीं, दूसरी तरफ ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए जम्मू प्रशासन ने कमर कस ली है. एक ताजा आदेश में जम्मू प्रशासन ने शहर में शादी बिहाव में ड्रोन उड़ाने वाले सभी फोटोग्राफर की लिस्ट तलब की है.

जम्मू प्रशासन ने शहर के ब्याह शादियों मे ड्रोन उड़ाने वाले फोटोग्राफर का ब्यौरा मांगा है. जम्मू फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान कपिल कपूर के मुताबिक उन्हें बुधवार को जम्मू प्रशासन की तरफ से फोन आया था और उन्हें नजदीकी पुलिस स्टेशन उन सभी फोटोग्राफरो की सूची जमा कराने को कहा गया था, जो फोटोग्राफ शादी ब्याह में फोटो ड्रोन उड़ाते है.

कपिल के मुताबिक जम्मू में करीब 37 फोटोग्राफर है जो उड़ाते हैं जिनके पास करीब 45 ड्रोन है. उन्होंने कहां की यूनियन ने इन सभी फोटोग्राफर और ड्रोन की एक लिस्ट बनाई है जो वह आज प्रशासन को सौंपने जाएंगे.

कपिल के मुताबिक वह जो ड्रोन उड़ाते हैं उस ड्रोन उड़ाने की परमिशन उन्हें डीजीसीए ने दी है और यह सिर्फ शादी ब्याह के लिए बैंक्विट हॉल्स में उड़ते हैं. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उन्हें ड्रोन नही उड़ाने को कहता है तो वह देश हित में यह कदम भी उठाएंगे.

वहीं, जम्मू फोटोग्राफर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप के मुताबिक उन्होंने हाल में ही एक ड्रोन खरीदा था ताकि वह ब्याह शादियों में ड्रोन के इस्तेमाल की बढ़ती मांग को देखते हुए थोड़ी कमाई कर ले. लेकिन, उसके बाद जिस तरह से जम्मू एयर फोर्स स्टेशन पर हमला हुआ वह काफी दुखद है.

उन्होंने कहा बेशक उन्होंने नया ड्रोन खरीदा हो लेकिन अगर प्रशासन उन्हें इसकी उड़ाने की इजाजत नहीं देता तो वह ड्रोन नहीं उड़ाएंगे. प्रदीप के मुताबिक बेशक उन्हें नुकसान होगा लेकिन देश हित से बड़ा फायदा कोई नहीं.

छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बदलाव नहीं, यहां देखें स्मॉल सेविंग स्कीम की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget