एक्सप्लोरर

जामिया छात्र का दावा- विरोध में नहीं था शामिल, फिर भी पुलिस ने तोड़ दिए दोनों हाथ

रविवार को पुलिस ने जामिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था.

नई दिल्ली: मंगलवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के घायल छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के 15 दिसंबर को हुई घटना के बारे में बताया. छात्रों का कहना है कि 15 तारीख को पुलिस ने अचानक से उनपर हमला कर दिया. इस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब भी शामिल हुए.

घायल छात्र जुनैद अशरफ ने कहा, "13 तारीख को जब पहली बार पुलिस ने लाठीचार्ज किया तब हमें ये चोट लगी. 15 की शाम को को पुलिस जामिया कैंपस के अंदर घुस गई और वहां लाइब्रेरी में लाठीचार्ज किया. वहां पर भगदड़ सी मच गई थी. लोगों को समझ नहीं आ रहा था क्या करें! उनका कहना था कि उन्हें मार दिया जाएगा. ऐसे हालात में हो सकता है किसी छात्र ने ईंट चला दी हो. जामिया की हालत देख करके अब अब करके अब अब रोना आता है. पुलिस ने साथियों को डिटेन करके करके कालकाजी थाने में रखा .वहां लॉयर्स मौजूद थे.एबीपी न्यूज़ की टीम और घरवाले मौजूद थे. मगर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया. हर्ष मंदर जब अंदर गए तो पता चला कि उन्हें किसी भी किस्म की मेडिकल सुविधा नहीं दी गई है."

21 साल के शाहदोश (घायल छात्र) कहते हैं, "हम लाइब्रेरी में पानी पीने गए और अचानक से आंसू गैस के गोले अंदर फायर किए जाने लगे. हम भाग कर दूसरे फ्लोर पर गए गए. हमें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. अंदर से कोई भी पथराव नहीं हुआ है. 1-2 पथराव हुआ भी हो तो वह सेल्फ डिफेंस में ही हुआ होगा. थाने में हम पानी मांगते रहे हमें पानी नहीं दिया गया मेडिकल सुविधा भी नहीं दी गई."

हमज़ला मुजीबी ने कहा, "7:00 बजे पुलिस ने कैंपस में तीन तरफ से एंटर किया ताकि बच्चे भाग ना सके सके सके. हमने पुलिस से बात करने की कोशिश की कि हमारे पास कोई हथियार नहीं है फिर भी फिर पुलिस ने हिंसा किया. हमारा आंदोलन अहिंसा के आधार पर ही शुरू हुआ. हमारे टीचर रोड पर लेट गए सिर्फ यह बताने के लिए कि यह आंदोलन अहिंसक है .जो भी हिंसा हुई हमें उसका खेद है .इसमें जामिया का कोई भी छात्र शामिल नहीं है."

मोहम्मद मुस्तफा (घायल छात्र) बताते हैं, "मैं प्रोटेस्ट में में शामिल भी नहीं था. मैं लाइब्रेरी पढ़ाई करने गया था. अचानक से वहा टीयर गैस फायर किया गया. हमने गेट बंद कर लिए तो पुलिस ने गेट तोड़कर के इंटर किया. मुझे हेड इंजरी की . जब मैंने अपने हाथ ऊपर किए उन्होंने मेरे दोनों हाथ भी तोड़ दिया .मैं बेहोश हो गया फिर भी वह मुझे मारते रहे. पुलिस अपनी असफलता को छिपाने के लिए छात्रों पर हिंसा का आरोप लगा रही है आश्रम में पत्थरबाजी हुई फिर कार्रवाई लाइब्रेरी में क्यों की गई कार्रवाई लाइब्रेरी में क्यों की गई. पुलिस वाले कह रहे थे लेट देम डाई. हमारे बारे में कम्युनल कमेंट भी किए."

आसिफ का कहना है, "हम सब गेट नंबर 7 पर खड़े थे .तब तक पुलिस वालों पुलिस वालों वालों ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू किए. मैं बेहोश हो गया फिर हमें मारना शुरू किया. जामिया का कोई भी छात्र हिंसा में शामिल नहीं था. पत्थरबाजी में हमारा कोई भी साथी शामिल नहीं था."

आंदोलन का चेहरा बनने वाली लड़की तीन लड़कियों में से एक चंदा हमें बताती हैं, "हम शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे थे. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के रेड लाइट पर अचानक से पुलिस हम पर हमला कर देती है. हम घर में छुपे. पुलिस हमारे साथी शाहीन को खींचती है. उनके पास प्रेस कार्ड था. उन्होंने दिखाया भी फिर भी पुलिस उनको मारने लगती है. वीडियो में सिविल ड्रेस में जो इंसान दिख रहा है वह पुलिस वालों का ही बुलाया हुआ गुंडा होगा. स्टूडेंट ने पत्थरबाजी नहीं की थी. हम शांतिपूर्वक ही मार्च कर रहे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget