जामिया फायरिंग विवादः पुलिस ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार, 10 हजार में बेचा था कट्टा
वारदात को नाबालिक ने रविवार दोपहर उस वक़्त अंजाम दिया था जब जामिया के छात्र जामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया नगर में 30 जनवरी रविवार को हुए फायरिंग के मामले में हथियार स्पलायर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग आरोपी से पूछताछ के बाद हथियार सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शख्स का नाम अजीत बताया जा रहा है. अजीत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है. अजीत पेशे से रेसलर है और उसने दस हजार रुपये में यह कट्टा नाबालिक को सप्लाई किया था.
फायरिंग में एक छात्र हुआ था घायल
दरअसल, इस वारदात को नाबालिक ने रविवार दोपहर उस वक़्त अंजाम दिया था जब जामिया के छात्र जामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे. दोपहर करीब 1 बजे यूनिवर्सिटी के गेट से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही नाबालिक ने गोली चला दी. गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया था.
क्राइम ब्रांच कर रही थी मामले कि जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई थी. जांच के दौरान नाबालिग आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह कासगंज के चंदन गुप्ता की हत्या का बदला लेना चाहता था.
पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला था कि नाबालिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था और वहीं से उसने चंदन गुप्ता की हत्या और कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की कुछ वीडियो देखी थी जिसके बाद उसने बदला लेने की ठान ली थी.
पीएम मोदी का AAP और कांग्रेस पर वार, कहा- शाहीन बाग प्रदर्शन संयोग नहीं प्रयोग है
Delhi Election: विकासपुरी में बोले Yogi Adityanath- Shaheen Bagh के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया






















