एक्सप्लोरर

Jaishankar On Khalistan: ‘अब ऐसा भारत नहीं जो तिरंगे का अपमान सहे’, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त वाली घटना पर जयशंकर की तीखी प्रतिक्रिया

Jaishankar On Khalistan Supporters: ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए खालिस्तान समर्थकों ने भारत के झंडे को उतारने की कोशिश की. इस पर जयशंकर की तीखी प्रतिक्रिया आई है.

Jaishankar On Britain Incidence: वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगे को उतारने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविवार (02 अप्रैल) को कहा है कि ये अब ऐसा भारत है जो तिरंगे के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा.

जयशंकर ने कहा, “हमने लंदन, कनाडा, सैन फ्रांसिस्को में घटनाओं को देखा है, वहां एक बहुत छोटा अल्पसंख्यक है, उस अल्पसंख्यक के पीछे कई हित हैं, बहुत छोटा अल्पसंख्यक है लेकिन अल्पसंख्यक के पीछे, कई हित हैं. कुछ हित पड़ोसियों के हैं, सभी के आप जानते हैं कि कौन सा ...” यहां ये बात उन्होंने पाकिस्तान को लेकर की.

ब्रिटेन पर भी बरसे जयशंकर

इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटेन को लेकर कहा, “हम बहुत स्पष्ट हैं कि यह उस देश का दायित्व है जहां ये दूतावास हैं, जहां इन राजनयिकों को सुरक्षा प्रदान करनी है. आखिरकार, हम इतने सारे विदेशी दूतावासों के लिए सुरक्षा प्रदान करते हैं ... यदि वे सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं तो भारत की ओर से भी प्रतिक्रिया आएगी. यह वह भारत नहीं है जो अपने राष्ट्रीय ध्वज को नीचे खींचे जाने को स्वीकार करेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे उच्चायुक्त ने सबसे पहला काम यह किया कि उन्होंने एक बड़ा झंडा भी मंगवाया और उन्होंने उसे वहीं इमारत के ऊपर लगा दिया. यह न केवल उन तथाकथित खालिस्तानियों के लिए एक बयान था, बल्कि यह अंग्रेजों के लिए भी एक बयान था कि यह मेरा झंडा है और अगर कोई इसका अनादर करने की कोशिश करता है तो मैं इसे और भी बड़ा कर दूंगा.” जयशंकर ने कहा, "उस अर्थ में, यह विचार कि आज एक अलग भारत है, एक ऐसा भारत जो बहुत जिम्मेदार और बहुत दृढ़ है."

ये भी पढ़ें: Japan China Relations: क्यों किया जा रहा जयशंकर को याद, जब जापान के पीएम किशिदा ने चीनी राजदूत की विदाई बैठक में जाने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget