एक्सप्लोरर

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात की, वैश्विक टीका समाधान तलाशने पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने कहा कि गुतारेस और जयशंकर के बीच 'बहुत अच्छी चर्चा' हुई. दुजारिक ने कहा, ' उन्होंने कोविड-19 और टीके के मुद्दे के साथ ही शांति एवं सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की.'

संयुक्त राष्ट्र: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की और इस दौरान कोविड-19 महामारी के चलते उपजी चुनौतियों को लेकर व्यापक चर्चा की. बैठक के दौरान जयशंकर ने तत्काल और प्रभावी वैश्विक टीका समाधान तलाशने की महती आवश्यकता को रेखांकित किया. इस साल जनवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर स्थायी सदस्य के तौर पर भारत के शामिल होने के बाद जयशंकर की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात थी.

बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने भारत के पड़ोस से संबंधित क्षेत्रीय चुनौतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया और कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना पूरे क्षेत्र के लिए प्राथमिकता रहा है. जयशंकर ने लगभग एक घंटे चली बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, ' संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ बैठक में व्यापक चर्चा हुई. कोविड की चुनौतियों पर चर्चा के साथ ही वैश्विक स्तर पर तत्काल और प्रभावी वैश्विक टीका समाधान तलाशने की महती आवश्यकता को रेखांकित किया. अधिक उत्पादन एवं उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए टीका आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाना महत्वपूर्ण है.'

जयशंकर ने गुतारेस के साथ ऐसे समय में मुलाकात की है, जब भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और उसे टीके की मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर का सामना करना पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महासचिव ने कोविड-19 महामारी की मौजूदा लहर से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सरकार और भारत के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की.

इसके मुताबिक, जयशंकर ने 'सभी के लिए टीका' उपलब्ध कराने के वास्ते महासचिव के प्रयासों की सराहना की. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने कहा कि गुतारेस और जयशंकर के बीच 'बहुत अच्छी चर्चा' हुई. दुजारिक ने कहा, ' उन्होंने कोविड-19 और टीके के मुद्दे के साथ ही शांति एवं सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की.'

विदेश मंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ पर्यावरण संबंधी कदमों पर भी विचार साझा किए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अहम भूमिका का भी उल्लेख किया और अगस्त में उसकी अध्यक्षता के दौरान प्राथमिकताओं को भी साझा किया. जयशंकर ने कहा, ' शांति बनाए रखने के लिए समुद्री सुरक्षा एवं तकनीक मौजूदा समय की आवश्यकता है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget