एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन की एकता को तोड़ना चाहती है बीजेपी', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

Jairam Ramesh: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर विपक्षी नेताओं को डराने और इंडिया गठबंधन की एकता को तोड़ने का आरोप लगाया है.

Bharat Jodi Nyay Yatra:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार (2 फरवरी) को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रमुख सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शानदार सफलता के बाद बीजेपी की हताशा का नतीजा है.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की गतिविधियों का उद्देश्य विपक्षी नेताओं को डराना और इंडिया गठबंधन की एकता को खंडित करना है.

जयराम रमेश ने कहा, "सोरेन की गिरफ्तारी सहित बीजेपी की हालिया कार्रवाइयां भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिली गति को पटरी से उतारने का खुला प्रयास है." उन्होंने यात्रा की प्रगति के साथ-साथ बीजेपी के उठाए गए कई रणनीतिक कदमों पर प्रकाश डाला, जिसमें राजनीतिक हस्तियों का दल-बदल और सोरेन की गिरफ्तारी भी शामिल है.

'बीजेपी की हताशा का संकेत'
उन्होंने ने कहा, "14 जनवरी को यात्रा की शुरुआत में मिलिंद देवरा का अचानक बीजेपी में जाना, उसके बाद बिहार में यात्रा के प्रवेश से ठीक पहले जनतादल यूनाइटेड (JDU) का महागठबंधन से बाहर जाना और अब झारखंड आगमन की पूर्व संध्या पर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, बीजेपी की हताशा का स्पष्ट संकेत है."

'बीजेपी ने आदिवासी विरोधी होने का दिया सबूत'
बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "ये हरकतें भाजपा के अंतर्निहित डर और भ्रम को दर्शाती हैं. इस तरह की रणनीति का सहारा लेकर, वे विपक्षी आवाजों को दबाने और इंडिया गठबंधन के भीतर एकजुटता को कमजोर करने की कोशिश करते है." उन्होंने सोरेन की गिरफ्तारी को बीजेपी के आदिवासी विरोधी रुख का सबूत करार दिया.

ईडी ने हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार
इससे पहले जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) की रात उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में 8 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें- 'फोन छीना और घेराबंदी की', अखूंदजी मस्जिद धवस्त करने पर लोगों ने DDA पर लगाए आरोप, रजिया सुल्तान से जुड़ा है लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget