एक्सप्लोरर

VIDEO: जेल से आया CM अरविंद केजरीवाल का मैसेज, पत्नी सुनीता ने सबको सुनाया, देखिए क्या कहा

Sunita Kejriwal Video Statement: वीडियो संदेश में सुनीता केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सीएम ने कहा कि उनके शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है और इस पृथ्वी पर उनका जन्म संघर्ष के लिए हुआ है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद जेल से देशवासियों के लिए संदेश भेजा है. शनिवार (23 मार्च, 2024) को इस मैसेज के बारे में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सबको बताया. दिल्ली सीएम की पत्नी ने जारी किए तीन मिनट 16 सेकेंड के वीडियो संदेश में बताया कि दिल्लीवासियों के बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए संदेश भेजा है. उन्होंने कहा कि वह जेल के अंदर रहें या फिर बाहर, उन्हें देश की सेवा करनी है और वह भारत को आगे ले जाना चाहते हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक के मैसेज के मुताबिक, उन्होंने आज तक बहुत सारे संघर्ष किए हैं. आगे भी उनके जीवन में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं. ऐसे में यह गिरफ्तारी उन्हें चौंकाती नहीं है. उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है. सबको मिलकर फिर से भारत को महान और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है. भारत के अंदर और बाहर ढेर सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं. ऐसे में लोगों को सचेत रहते हुए इन्हें पहचाना और हराना है, जबकि भारत की ढेर सारी देशभक्त ताकतों से जुड़कर उन्हें मजबूत करना है.

दिल्ली की महिलाओं से CM अरविंद केजरीवाल ने की यह अपील

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की महिलाएं सोच रही होंगी कि सीएम तो अंदर (जेल में) चले गए. अब पता नहीं कि 1000 रुपए (स्कीम के) मिलेंगे या नहीं. ऐसे में सभी माताओं और बहनों से अपील है कि भाई और बेटे पर भरोसा रखें. ऐसी सलाखें नहीं हैं, जो उनके भाई और बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सकें. वह जल्द बाहर आएंगे और वादा पूरा करेंगे. क्या आज तक ऐसा हुआ कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया हो और उसे पूरा न किया हो?

BJP का जिक्र कर AAP कार्यकर्ताओं से कही यह बात

दिल्ली सीएम के अनुसार, उनका भाई और बेटा लोहे का बना है. वह बहुत मजबूत है. लोगों से बस उनकी एक विनती है कि वे मंदिर जाकर भगवान से उनके लिए आशीर्वाद मांगें. करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, यही उनकी ताकत है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी अपील है कि उनके जेल में जाने से समाजसेवा और लोकसेवा का काम रुकना नहीं चाहिए और इस वजह से वे बीजेपी वालों से नफरत नहीं करें. भाजपाई भी उनके भाई-बहन हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget