एक्सप्लोरर

Exclusive: राज्यपाल जगदीप धनखड़ बोले- ममता बनर्जी सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही हैं

पश्चिम बंगाल में जे पी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मामले पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहीं हैं. मैं उनसे कहूंगा ऐसा ना करें.

पश्चिम बंगाल: जे पी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एबीपी से खास बातचीत की है. जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये घटना प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है.

विपक्ष को काम करने से रोका जा रहा है- जगदीपी धनखड़

मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैंने खुद सुबह डीजीपी और मुख्य सचिव को आगाह किया था. राजनीतिक गतिविधि का किसी भी राज्य में ना होना कुठाराघात है. पश्चिम बंगाल में मैं लगातार देख रहा हूं कि विपक्ष को काम करने से रोका जा रहा है. पुलिस और प्रशासन राजनैतिक वर्कर की तरह काम कर रहे हैं. राज्यपाल का काम है कि संविधान की रक्षा करना. मै सरकार को लगातार आगाह कर रहा हूं कि इसे रोका जाए.”

उन्होंने आगे कहा, “स्थिति बहुत भयावह है. राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर सार्वजनिक चर्चा नहीं की जा सकती. जो एक पोलिटिकल पार्टी के अध्यक्ष के साथ हुआ चिंता जनक है. ममता बनर्जी खुद संघर्ष करके उपर आई हैं. दुर्भाग्य की बात ये है कि सरकार के पास किसी भी बात का जवाब नहीं है.” उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा, “मामलों की जांच कैसे रफ-दफा कर देते हैं राज्यपाल को इसकी जानकारी नहीं दी जाती. बिना मुख्यमंत्री की शह पर डीजीपी और मुख्यसचिव किसी राज्यपाल पर टिप्पणी कर नहीं सकते. मेरे लिए चिंता का विषय है और सरकार के लिए चिंतन का विषय है.”

सरकारी व्यवस्था का दुरपयोग कर रहीं हैं ममता बनर्जी- जगदीपी धनखड़

इसके अलावा उन्होंने कहा, “कल जो मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी किया वो बहुत बड़ा कुठाराघात है. ये पश्चिम बंगाल का चरित्र ही नहीं है. मैंने सार्वजनिक रूप से उन्हें वीडियो वापस लेने को कहा है लेकिन उनका कृत्य ठीक नहीं है. मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि सरकारी व्यवस्था का इतना दुरुपयोग करना ठीक नहीं है. मुझे विश्वास है कि वो सुधार करेंगी. मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि 2021 का चुनाव फ्री एंड फियरलेस कराना और बंगाल की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इसे शांतिपूर्वक और सही तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा.”

जगदीप धनखड़ आगे बोले, “सबसे बड़ी बात है कि सरकार निरुत्तर है. उनके पास जवाब नहीं है. चाहे वो पीडीएस घोटाले का मामला हो या फिर दूसरे मामले हो. बहुत सारे भ्रष्टाचार के मामले में है.”

सरकार को सुधार के मोड में आना चाहिए

अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो अपनी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन उनकी टिप्पणी सही नहीं है. उन्हें ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें.

अजीबोगरीब बयान देने के लिए मशहूर शेख रशीद अहमद को इमरान खान ने बनाया पाकिस्तान का गृहमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget