एक्सप्लोरर

Jack Dorsey Interview: जैक डोर्सी के दावे पर मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव ने घेरा, सरकार ने दिया ये जवाब

Politics On Jack Dorsey Interview: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के हालिया इंटरव्यू के बाद देश में राजनीति हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने सरकार को निशाने पर लिया है.

Opposition On Jack Dorsey Interview: ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जैक डोर्सी के किसानों के प्रदर्शन को लेकर किए गए दावों ने देश में सियासी हलचल बढ़ा दी है. डोर्सी ने सरकार पर दबाव का आरोप लगाया है. सरकार ने इसे झूठ करार देते हुए कहा कि डोर्सी के समय ट्विटर प्रशासन को भारतीय कानून की संप्रभुता को स्वीकार करने में दिक्कत होती थी. वहीं, कांग्रेस और आप समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार की कड़ी आलोचना की है. 10 बड़ी बातें-

1. डोर्सी ने यूट्यूब चैनल ब्रेकिंग प्वाट्स को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि ''भारत सरकार ने 2020 और 2021 में केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर सरकार की आलोचना वाले खातों और पोस्ट को हटाने का अनुरोध नहीं मानने पर कंपनी का कामकाज बंद करने और उसके कर्मचारियों पर छापे मारने की धमकियों के साथ दबाव बनाया था.'' ट्विटर के सीईओ के पद से डोर्सी ने 2021 में इस्तीफा दे दिया था.

2. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के राजनैतिक वंशज जो स्वतंत्रता के आंदोलन में हिन्दुस्तानियों के खिलाफ खडे़ होकर अंग्रेजों के पक्ष में लड़े वो ट्विटर के पूर्व सीईओ के बयान पर राष्ट्रवाद का ढोंग न रचे. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''देश को शर्मिंदा करने में बीजेपी अव्वल है. अंग्रेजों की गुलामी से बीजेपी ने केवल तानाशाही की टूलकिट अपनाई है. खरगे ने कुछ प्वाइंट भी मंगलवार (13 जून) को ट्वीट किए. उन्होंने कहा, ''किसान आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने क्या कुछ नहीं किया. खुद प्रधानमंत्री मोदी जी ने अन्नदाता किसानों को आंदोलनजीवी बुलाया.

3. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''यूपी के मुख्यमंत्री ने किसानों पर विदेशी फंडिंग लेने का आरोप लगाया. बीजेपी के मंत्रियों और नेताओं ने किसानों को नक्सली, आतंकवादी और देशद्रोही बुलाया. कंटीले तार, सीमेंट की दीवारें, रोड पर कीलें बिछाकर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. उनपर लाठियों से जुल्म ढाए. 750 किसानों की जान गई. उनको श्रद्धांजलि और मुआवजा देना तो दूर, उन शहीदों के लिए संसद में एक मिनट का मौन भी नहीं रखा. 1.48 लाख किसान आज भी किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस लड़ने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म करने की भाजपाई साजिश को हम नाकाम करते रहेंगे.

4. वहीं, सरकार की ओर से डोर्सी के बयानों को झूठा बताकर खारिज कर दिया गया है. सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा और पारदर्शी लोकतंत्र है. भारत में जब भी चुनाव नजदीक होते हैं तो कुछ विदेशी ताकतें और यहां उनके एजेंट एक योजनाबद्ध तरीके से देश को अस्थिर और बदनाम करने के लिए सक्रिय होते हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि जैक डोर्सी सफेद झूठ बोल रहे हैं.

5. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने डोर्सी के दावों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, ‘‘डोर्सी के समय ट्विटर प्रशासन को भारतीय कानून की संप्रभुता को स्वीकार करने में दिक्कत होती थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई जेल नहीं गया और ना ही ट्विटर बंद किया गया.’’ चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ‘‘डोर्सी और उनकी टीम के समय ट्विटर लगातार और बार-बार भारतीय कानून का उल्लंघन कर रहा था. उन्होंने 2020 से 2022 तक बार-बार कानूनों की अवमानना की और जून 2022 में ही उन्होंने आखिरकार अनुपालन शुरू किया.’’ उन्होंने कहा ‘‘एक संप्रभु राष्ट्र होने के नाते भारत के पास यह सुनिश्चित करने का अधिकार है कि उसके कानूनों का भारत में संचालित सभी कंपनियां पालन करें.”

6. चंद्रशेखर ने कहा कि जनवरी 2021 में प्रदर्शनों के दौरान अनेक दुष्प्रचार किए गए और यहां तक कि नरसंहार की खबरें थीं जो कि निश्चित रूप से फर्जी थीं. उन्होंने कहा कि सरकार इस मंच से गलत सूचनाओं को हटाने के लिए बाध्य थी क्योंकि फर्जी खबरों के आधार पर हालात और बिगड़ने की आशंका थी. उन्होंने कहा, ‘‘जैक के समय ट्विटर पर पक्षपातपूर्ण रवैये का यह स्तर था कि उन्हें भारत में इस मंच से गलत सूचनाओं को हटाने में दिक्कत थी, जबकि अमेरिका में अनेक घटनाओं में उन्होंने खुद ऐसा किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैक के समय ट्विटर के मनमाने, खुल्लम खुल्ला पक्षपातपूर्ण और भेदभाव वाले रवैये और उस अवधि में इसके मंच पर उनके अधिकारों के दुरुपयोग के अनेक प्रमाण हैं जो अब सार्वजनिक हैं.’’

7. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''वैश्विक स्तर पर स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच ट्विटर  तक पर जब बीजेपी सरकार दबाव डाल सकती है तो देश के मीडिया का क्या कहना. दुनियाभर में देश की छवि खराब करने के लिए बीजेपी सरकार ‘भारत देश’ से माफी मांगे.

8. ट्विटर के पूर्व सीईओ के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''अगर देश के अंदर किसान आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई तो ये तो गलत बात है.''

9. मामले पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ट्वीट करते हुए कहा, “अनुरोध या इस मामले में छिपी हुई धमकी! जैक डोर्सी के हालिया एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे बीजेपी सरकार की ओर से किसानों के विरोध और सरकार की आलोचना करने वालों के एकाउंट के ब्लॉक करने के लिए रिक्वेस्ट की गई थी. अनुपालन ने करना? कैसा रहेगा अगर हम आपके प्लेटफॉर्म को बंद कर दें, अपने कर्मचारियों के घरों पर छापा मारें और अपने कार्यालयों को बंद कर दें.”

10. टीएमसी ने आगे कहा, “इदी अमीन ने एक बार कहा था- फ्रीडम ऑफ स्पीच है लेकिन स्पीच देने के बाद फ्रीडम की गारंटी मैं नहीं दे सकता. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे अपने मार्गदर्शक सिद्धातों में से एक बनाया है.”

ये भी पढ़ें: Jack Dorsey Lies: 'जैक डॉर्सी झूठ क्यों बोलेंगे?' कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ऐसा करने की दूसरों के पास सौ वजह हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget