एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: खराब मौसम की वजह से जम्मू-कश्मीर में 5 की मौत, पहली बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

J&K landslide: लगातार बारिश से राजमार्ग पर मरम्मत का काम बाधित हो रहा है.  बारिश बंद होने के बाद कैफेटेरिया मोड़ इलाके में भूस्खलन के मलबे को साफ करने में कम से कम पांच घंटे लगेंगे.

J&K landslide: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बर्फबारी में फंसे दो लोगों की मौत हो गई, जिससे खराब मौसम के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में पहली बार मध्यम हिमपात होने से 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) और मुगल रोड (Mughal Road) और किश्तवाड़-सिमथन रोड पर यातायात शनिवार को रोक दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थ का दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच सबसे अधिक 90.7 मिमी बारिश हुई, लेकिन तीर्थयात्रा बिना किसी व्यवधान के जारी रही. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) शबीर मलिक ने बताया कि जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है. भारी बारिश के कारण रामबन शहर के पास कैफेटेरिया मोड़ पर भीषण भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात को निलंबित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि केला मोड़ और मौमपासी सहित रामबन-बनिहाल सेक्टर के बीच राजमार्ग पर स्थित कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की भी सूचना है. 

मलिक ने बताया, ‘‘लगातार बारिश से राजमार्ग पर मरम्मत का काम बाधित हो रहा है. बारिश बंद होने के बाद कैफेटेरिया मोड़ इलाके में भूस्खलन के मलबे को साफ करने में कम से कम पांच घंटे लगेंगे. ' उन्होंने बताया कि सबंधित एजेंसियों ने सड़क की सफाई के लिए मशीनों और कर्मियों को तैयार रखा है. चूंकि बारिश में कोई कमी नहीं आई है और मौसम विभाग ने रविवार को भी इसके जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था, इसलिए यातायात विभाग ने रविवार को भी राजमार्ग को बंद करने का आदेश दिया. अधिकारियों ने कहा कि जम्मू और दक्षिण कश्मीर के बीच एक वैकल्पिक लिंक किश्तवाड़-सिमथन मार्ग के एक हिस्से को मध्यम हिमपात के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. 

हिमपात के बाद गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड स्थित पीर की गली और आसपास के इलाकों में भी रात भर मध्यम हिमपात होने के कारण यातायात बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड पर पीर की गली के अलावा रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रियासी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों से भी पहले मध्यम हिमपात की सूचना है.  मौसम कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 12 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई. 

24 घंटों तक मौसम नम रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अधिकारी ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों तक मौसम नम रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि 24 अक्टूबर की दोपहर से मौसम में उल्लेखनीय सुधार होगा. उन्होंने बताया कि जम्मू में इस मौसम के दौरान 12.8 मिमी बारिश और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. 

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र के मंत्री भुजबल बोले- शाहरुख अगर BJP में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स शक्कर बन जाएंगे

Money Laundering Case: करोड़ों की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का खुलासा- नोरा फतेही को गिफ्ट की थी लग्जरी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget