एक्सप्लोरर

दिग्विजय ने गांधी परिवार को कांग्रेस की शक्ति बता पार्टी में बदलाव की वकालत की

नई दिल्ली: यूपी चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़े बदलाव की सलाह दी है. हालांकि, साथ ही यह भी कहा है कि अब देर हो रही है और फैसले का जिम्मा भी शीर्ष नेतृत्व का है. अपनी बातचीत में वे थोड़े 'उखड़े-उखड़े' जरूर नजर आए लेकिन एक सवाल से जवाब में कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस की 'शक्ति' है.

सिंह ने कहा माना की पार्टी में अब बदलाव का समय हो गया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा माना की पार्टी में अब बदलाव का समय हो गया है. इससे पहले भी वे एक बार 'सर्जरी' की बात कर रहे थे. उन्होंने थोड़े तल्ख अंदाज में यह भी कहा कि उनकी ओर से सुझाव दे दिया गया है और अब आगे क्या करना यह पार्टी का नेतृत्व जाने.

यह भी पढ़ें : यूपी में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई से दावतों से गायब हुआ ‘मीट’!

यह भी माना कि बदलाव की बात तो राहुल गांधी खुद कर चुके हैं

इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि बदलाव की बात तो राहुल गांधी खुद कर चुके हैं. लेकिन, दिग्विजय ने कहा कि 'इसका समय तो उन्हें ही तय करना है. मैं बस यही कहूंगा कि अब देरी हो रही है.' आने वाले दिनों में लगातार होने वाले चुनावों को लेकर उन्होंने सलाह दी कि अब फैसला जल्द हो जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुजरात में चुनाव होने जा रहा है

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुजरात में चुनाव होने जा रहा है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भी अब करीब दो साल का ही समय बचा है. ऐसे में अभी से तैयारी दिखनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने पार्टी में मतभेदों का संकेत देते हुए कहा कि 'मुझे नेतृत्व की समस्याओं के बारे में नहीं मालूम.'

यह भी पढ़ें : कश्मीर में फिर आतंकियों की ढाल बने 'पत्थरबाज', आज अलगाववादियों ने बुलाया बंद

राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि पार्टी में चौंकाने वाले बदलाव होंगे

उनसे सवाल किया गया कि दिल्ली चुनाव के बाद राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि पार्टी में चौंकाने वाले बदलाव होंगे, उसका क्या हुआ ? इस पर दिग्विजय ने कहा कि 'जो ऐलान हुआ था उसका इंतजार मैं भी कर रहा हूं.' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस की मजबूरी नहीं शक्ति है.

(ABP न्यूज संवाददाता आशीष कुमार सिंह की दिग्विजय सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत)

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget