एक्सप्लोरर

तापसी पन्नू समेत बॉलीवुड की हस्तियों के ठिकानों पर दूसरे दिन IT की छापेमारी, कुछ लॉकरों को किया सीज

मुंबई में आयकर विभाग ने दूसरे दिन भी तापसी पन्नू समेत बॉलीवुड के हस्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक, कुछ लॉकरों का पता चला है जिसे सीज कर दिया गया है.

मुंबई: तापसी पन्नू समेत बॉलीवुड हस्तियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई. सूत्रों के मुताबिक, कुछ लॉकरों को सीज किया गया है. आयकर सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कुछ लॉकरों का पता चला है और इन लॉकरों को आयकर विभाग ने सीज कर लिया है.

सूत्रों के मुताबिक इन लॉकरों को पिछले लंबे समय से ऑपरेट नहीं किया गया था. लॉकर किसके नाम पर है, इसके बारे में आयकर विभाग ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक, फैंटम फिल्म्स के खाते अभी चालू हैं और केवल इस कंपनी के जरिए फिल्में नहीं बनाई जा रही हैं. आयकर विभाग के अधिकारी तापसी और अनुराग कश्यप से उनके द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट के बारे में भी पूछताछ कर रही है.

बता दें कि बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ टैक्स चोरी को लेकर की गई. बुधवार को सुबह ये छापेमारी शुरु हुई थी और इसके बाद आयकर विभाग ने तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से पूछताछ भी की थी. अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू ने साल 2018 की फिल्म ‘मनमर्जियां’ में साथ काम किया था और अब वे नई फिल्म ‘दोबारा’ में साथ काम कर रहे हैं.

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के ठिकानों पर हुई छापेमारी की एनसीपी ने निंदा की थी. बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे, उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा इनकम टैक्स की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जो सरकार के खिलाफ जाएगा उसे दबाने के लिए छापेमारी की जाएगी यह संदेश सरकार ने दिया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर पड़े छापे पर सियासत शुरु, जानिए राहुल गांधी सहित बड़े नेताओं ने क्या कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget