एक्सप्लोरर

Kannauj IT Raid: सपा MLC पुष्पराज जैन की मुश्किलें बढ़ी, छापे के दौरान कोलकाता की सेल कंपनियों से संबंधित मिली जानकारियां

Income Tax Raids On MLC Pushpraj: पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी से एमएलसी (MLC) चुना गया था. जिसका कार्यकाल नए साल मार्च में खत्म हो रहा है.

Pushpraj Jain News: आयकर विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के MLC पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) के परिसरों पर छापेमारी की. सपा एमएलसी पुष्पराज जैन की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. छापे के दौरान कोलकाता की सेल कंपनियों से संबंधित जानकारियां मिली हैं. आयकर विभाग को लगभग 100 करोड़ रुपए के बोगस शेयर का पता चला है. हवाला ट्रेडिंग का भी शक है. छापेमारी के दौरान अनेक दस्तावेज मिले हैं. जैन का मुंबई में रियल स्टेट का कारोबार भी है. यूपी, मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

सपा MLC पंपी जैन उर्फ पुष्पराज जैन की इत्र फैक्ट्री पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की. दो गाड़ियों में आधा दर्जन आयकर विभाग के अधिकारी सपा एमएलसी की कोठी और फैक्ट्री पर पहुंचे. कोठी में मौजूद चौकीदार के परिवार से पूछताछ चल रही है. इस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. 

कौन हैं पुष्पराज जैन
पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से सपा एमएलसी चुना गया था. वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहमालिक हैं. उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी. पुष्पराज का इत्र का बड़ा कारोबार 12 से ज्यादा देशों में फैला है. 2016 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. कन्नौज के कॉलेज में ही 12वीं तक पढ़ाई की है. मार्च 2022 में उनके एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

कन्नौज में जिस इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के अलावा जिस इत्र कारोबारी मलिक मियां के यहां छापा पड़ा है, वो कन्नौज के सबसे बड़े इत्र कारोबारी हैं. यह भी कह सकते हैं कि इन्हीं की वजह से कन्नौज का इत्र दुनियाभर में पहचान रखता है. इत्र के अलावा उनके कोल्ड स्टोरेज भी हैं. ये छापेमारी उत्तर प्रदेश के व्यवसायी पीयूष जैन पर कर छापे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 196 करोड़ नकदी और सोने के ढेर का खुलासा हुआ था.

ये भी पढ़ें-
UP Election: यूपी चुनाव का सबसे ताजा सर्वे, किस मुद्दे को सबसे बड़ा मानती है सूबे की जनता?

Goa Elections: दल-बदल को रोकने के लिए AAP ने उठाया अनोखा कदम, उम्मीदवारों से कराएगी ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget