एक्सप्लोरर

WhatsApp Down: 2 घंटे तक व्हाट्सएप रहा डाउन, आईटी मंत्रालय ने मेटा से मांगी रिपोर्ट

WhatsApp Down News: व्हाट्सएप का सर्वर मंगलवार (25 अक्टूबर) दोपहर करीब 12 बजे से डाउन हो गया था. दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हुईं.

IT Ministry On WhatsApp Outage: आईटी मंत्रालय ने मेटा से व्हाट्सएप सर्वर डाउन होने को लेकर रिपोर्ट मांगी है. मेटा (META) के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप मंगलवार (25 अक्टूबर) को भारत सहित कई देशों में डाउन (WhatsApp Down) हो गया था. दोपहर करीब 12 बजे से लोग व्हाट्सएप के जरिए ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही कोई मैसेज आ रहा था. कई यूजर्स ने दावा भी किया कि वे लॉगिन करने में भी सक्षम नहीं थे.

यूजर प्रोफाइल फोटो और अपनी जानकारी बदलने में असमर्थ थे. इसके अलावा डाउनटाइम के दौरान, फोन नंबर बदलना भी संभव नहीं था. यूजर चैट हिस्ट्री का बैकअप भी नहीं ले पा रहे थे. व्हाट्सएप के काम नहीं करने की वजह से न ग्रुप चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे और न ही व्यक्तिगत तौर पर मैसेज जा रहे थे. 

कंपनी ने जारी किया बयान

इसके बाद कंपनी ने कहा कि वह सर्विस वापस लाने पर काम कर रही है. व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में परेशानी हो रही है और हम सभी के लिए व्हाट्सएप को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं." 

कई देशों में ठप रहा सर्वर

भारत के अलावा पाकिस्तान, इटली और तुर्की के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी संदेश भेजने में सक्षम नहीं होने के बारे में पोस्ट किया. यूके में भी व्हाट्सएप सर्वर डाउन रहा. दो घंटे से ज्यादा समय तक आउटेज झेलने के बाद कुछ यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चलना शुरू हो गया. 

भारत में सबसे ज्यादा यूजर

हालांकि सभी सुविधाएं सामान्य रूप से काम नहीं कर रही. कई उपयोगकर्ता अब संदेश भेजने और प्राप्त करने में सक्षम हैं. 2 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता संचार और भुगतान के लिए WhatsApp पर निर्भर रहते हैं. भारत में सबसे अधिक व्हाट्सएप (WhatsApp) उपयोगकर्ता (390.1 मिलियन) हैं. पिछले साल 5 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहला बड़ा व्हाट्सएप आउटेज है. 

ये भी पढ़ें- 

WhatsApp Down: 2 घंटे बाद व्हाट्सएप की सर्विस बहाल, सर्वर ठप होने से दुनियाभर में यूजर्स होते रहे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget