एक्सप्लोरर

क्यों फेल हुआ ISRO का 101वां मिशन? इसरो चीफ ने किया बड़ा खुलासा

ISRO Chairman V. Narayanan: इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि दूसरे चरण तक इसका प्रदर्शन सामान्य था. तीसरे चरण में मोटर सही से चालू हो गई थी, लेकिन इस चरण के संचालन के दौरान मिशन पूरा नहीं हो सका.

ISRO Mission EOS-09: ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-C61 रॉकेट के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Satellite) को अंतरिक्ष में स्थापित करने का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का 101वां मिशन यान तीसरे चरण में दबाव संबंधी समस्या के कारण पूरा नहीं किया जा सका. इस बात की जानकारी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी है. इसरो ने कहा कि PSLV ने पूर्व निर्धारित समय सुबह 5:59 बजे उड़ान भरी, लेकिन मिशन के उद्देश्य पूरे नहीं हो सके.

इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने मिशन को लेकर दी जानकारी

इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा, ‘‘आज रविवार (18 मई, 2025) को हमारा श्रीहरिकोटा से ‘PSLV C61 EOS-09 मिशन’ के तहत 101वें प्रक्षेपण का लक्ष्य था. PSLV चार चरण वाला यान है और दूसरे चरण तक इसका प्रदर्शन सामान्य था. तीसरे चरण में मोटर सही से चालू हो गई थी लेकिन इस चरण के संचालन के दौरान मिशन पूरा नहीं हो सका.’’

उन्होंने कहा, “तीसरा चरण एक ठोस मोटर प्रणाली है. मोटर केस के चैंबर दबाव में गिरावट आई और मिशन पूरा नहीं हो सका. हम पूरे प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे है और जल्द ही और जानकारी देंगे.’’

PSLV इसरो का सबसे विश्वसनीय प्रक्षेपण यान

रविवार (18 मई, 2025) के प्रक्षेपण का परिणाम कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक रहा होगा क्योंकि पीएसएलवी इसरो का सबसे विश्वसनीय प्रक्षेपण यान बनकर उभरा है. उड़ान भरने के बाद चार चरणों वाले रॉकेट से दूसरे चरण में अलग होने तक मिशन नियंत्रण केंद्र में यह घोषणा की गई कि देश के विभिन्न भागों में स्थित इसरो के अन्य केंद्रों की ओर से उन पर नजर रखी जा रही है.

इसरो ने आंकड़ों के मुताबिक दी जानकारी

इसरो की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, PS1 (प्रथम चरण) का पृथक्करण प्रक्षेपण के बाद 111.64 सेकंड में निर्धारित किया गया था, लेकिन यह 110 सेकंड में ही पूरा हो गया. इसके अलावा रॉकेट के दूसरे चरण का ‘इग्निशन’ 111.84 सेकंड पर प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह प्रक्रिया 110.2 सेकंड में पूरी हो गई, जिससे मामूली अंतर रह गया.

इसी प्रकार, PS2 (द्वितीय चरण) पृथक्करण का लक्ष्य 264.34 सेकंड में निर्धारित था, लेकिन यह 261.8 सेकंड में हुआ. चीजें अपेक्षित रूप से आगे बढ़ रही थीं, जो मिशन की प्रगति के बारे में वैज्ञानिकों की ओर से की जा रही नियमित घोषणाओं से पता चल रहा था, लेकिन तीसरे चरण पर पहुंचने के बाद एक गड़बड़ी सामने आई.

इसरो के पूर्व अधिकारी ने रॉकेट को लेकर दी जानकारी

इसरो के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से पूछा गया कि इस तरह की समस्या के बाद रॉकेट का क्या होता है, तो उन्होंने कहा कि यह समुद्र में गिर गया होगा, क्योंकि यह समस्या लगभग 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर पैदा हुई थी. PSLV को अपने 63वें मिशन के तहत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-09) को लेकर जाना था. पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-09 वर्ष 2022 में प्रक्षेपित किए गए ईओएस-04 जैसा ही एक उपग्रह है.

किसी भी मौसम में धरती की अच्छी क्वालिटी की तस्वीर लेने में सक्षम है सैटेलाइट

‘सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार’ से लैस ईओएस-09 मौसम की सभी परिस्थितियों में किसी भी समय पृथ्वी की सतह की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है. यह उपग्रह कृषि और वानिकी निगरानी से लेकर आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, सैटेलाइट को उसकी प्रभावी मिशन अवधि के बाद कक्षा से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन आरक्षित कर लिया गया था ताकि इसे दो वर्षों के भीतर कक्षा में नीचे उतारा जा सके, जिससे मलबा-मुक्त मिशन सुनिश्चित हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget