एक्सप्लोरर

'मुसलमानों के लिए RSS प्रमुख के...', मोहन भागवत पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत इतने बड़े समुदाय को हाशिए पर और कमजोर रखकर 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता. राजनीतिक दलों को मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर देखना बंद करना चाहिए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से मुसलमानों पर दिए गए बयानों को लेकर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है. असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (17 मई, 2025) को आरएसएस चीफ की ओर से दिए गए बयानों को पाखंड से भरा बताया. उन्होंने ये भी साफ किया कि ऐसी बयानबाजी बेमतलब है. 

असदुद्दीन ओवैसी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मुसलमानों के प्रति कभी-कभार दिए जाने वाले आरएसएस प्रमुख के शांतिदायक बयान पाखंडपूर्ण और निरर्थक होते हैं.'' बीते साल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि मंदिर मस्जिद के रोजाना नए विवाद खड़े कर कोई नेता बनना चाहता है तो ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें दुनिया को दिखाना है कि हम एक साथ रह सकते हैं.

वहीं, हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की लगातार चुनावी जीत को विपक्ष की विफलता और हिंदू मतदाताओं के एकजुट होने का परिणाम बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि उन पर मोदी विरोधी मतदाताओं के बीच सेंध लगाने का आरोप लगाना गलत है.

ओवैसी ने शनिवार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझ पर आरोप कैसे लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर मैं 2024 के लोकसभा चुनाव में हैदराबाद, औरंगाबाद, किशनगंज और कुछ अन्य सीटों पर चुनाव लड़ता हूं और बीजेपी को 240 सीटें मिलती हैं तो क्या मैं जिम्मेदार हूं. बीजेपी सत्ता में आ रही है, क्योंकि विपक्ष नाकाम है. बीजेपी चुनाव जीत रही है, क्योंकि इसने लगभग 50 प्रतिशत हिंदू मतों को अपने पक्ष में कर लिया है.

'विपक्षी दल मुस्लिम वोट को सिर्फ चुनावी लाभ के रूप में देखते हैं'
एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि उन पर आरोप लगाने और उन्हें बीजेपी की ‘बी-टीम’ कहने का प्रयास विपक्ष की उनकी पार्टी के प्रति नफरत के अलावा और कुछ नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी मुख्य रूप से मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करती है. विपक्षी दलों के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) पर मोदी विरोधी मतों में सेंध लगाने का आरोप लगाए जाने पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम वोट को सिर्फ चुनावी लाभ के रूप में देखते हैं, जबकि उनके वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं देते.

'ऊंची जाति के लोग नेता होंगे मुसलमान भिखारी होंगे' 
उन्होंने सवाल किया कि जब समाज के हर वर्ग को राजनीतिक नेतृत्व मिल सकता है तो मुस्लिमों को क्यों नहीं. यह पूछे जाने पर कि क्या उनका इशारा कांग्रेस की ओर है. उन्होंने कहा कि उनका इशारा बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) सहित सभी विपक्षी दलों की ओर है. 

ओवैसी ने कहा कि यादव नेता होंगे मुसलमान भिखारी होंगे. ऊंची जाति के लोग नेता होंगे मुसलमान भिखारी होंगे. यह कैसे उचित है, मुझे बताएं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के संस्थापक नेताओं ने देश के लिए एक सहभागी लोकतंत्र के रूप में कल्पना की थी तो मुसलमानों की भागीदारी कहां है?

उन्होंने कहा कि भारत इतने बड़े समुदाय को हाशिए पर और कमजोर रखकर 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता. ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दलों को मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर देखना बंद कर देना चाहिए और इसके बजाय उन्हें ऊपर उठाने उन्हें शिक्षित करने, उनके साथ उचित व्यवहार करने और उन्हें नौकरी देने के लिए काम करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

शशि थरूर, रविशंकर और सुप्रिया सुले... पाकिस्तान को बेनकाब करने किस देश में कब रवाना होगा डेलीगेशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget