एक्सप्लोरर

ISRO: इसरो ने फिर रचा इतिहास, गगनयान लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का किया गया सफल परीक्षण

Gaganyaan Mission:  इसरो ने श्री हरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफल परीक्षण करके गगनयान परियोजना में महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है. इसरो की सराहना की जा रही है.

Save The Astronauts :  इसरो ने बुधवार को श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. जो गगनयान परियोजना में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है. इसरो ने फिर से एक बार इतिहास रचा है. इसीलिए इसरो की देश में जमकर सराहना की जा रही है.

क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) किसी भी घटना के मामले में गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल को अलग कर देता है और अंतरिक्ष यात्रियों की जान बचाता है. उड़ान के प्रारंभिक चरण के दौरान मिशन निरस्त होने के मामले में एलईएम सीईएस को जरूरत पड़ने वाला बल देता है. इससे प्रक्षेपण यान से क्रू मॉड्यूल अलग हट जाता है.

एलईएम चार रिवर्स फ्लो नोजल के साथ एक विशिष्ट प्रकार की ठोस रॉकेट मोटर है. जो लगभग 5.98 सेकेंड के जलने के समय के साथ 842 केएन का अधिकतम बल उत्पन्न करता है. एलईएम का नोजिल सिरा रॉकेट मोटर्स में पीछे की तरफ से उल्टी दिशा में प्रक्षे यान के सामने के छोर पर लगाया जाता है. इससे चालक दल के मॉड्यूल को टक्कर से बचाया जाता है. रिवर्स फ्लो नोजल का मतलब नोजल से निकलने वाले गैस के प्रवाह को उल्टी दिशा प्रदान करना है.

2023 में गगनयान के अंतरिक्ष उड़ान भरने का है लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान को लेकर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो पहले ही कमर कस चुका है. भारत का पहला मानव मिशन 2023 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने का लक्ष्य तय किया गया है. इस मिशन में भारत के तीन अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) भी होंगे.

कोरोना के चलते मिशन में हुई देरी

भारत ने क्रू माड्यूल टेस्ट के तौर पर पहली बार दिसंबर 2014 में परीक्षण किया था. यह मानव रहित टेस्ट था. इसरो ने गगनयान मिशन के लिए इसरो ने इस मिशन के लिए कई नेशनल कोलैबोरेशंस भी किए हैं. जिसमें आईएमडी, बार्क, डीआरडीओ, सीएसआईआर, इंडियन कोस्ट गार्ड, इंडियन नेवी, इंडियन एयर फोर्स, आईआईटी मद्रास कानपुर और पटना, आईआईएसटी, एनआईओटी, आईआईएससी जैसे अन्य संस्थान शामिल है.

दरअसल यह मिशन भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लांच करने का प्लान था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मिशन में देरी हो गई. इसीलिए गगनयान मिशन का लक्ष्य 2023 रखा गया है. जिसको पूरा करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की टीम दिन-रात जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने आखिर क्यों की तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तारीफ?

Bihar Politics: 'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना', पीएम उम्मीदवार तो नहीं लेकिन...जानिए नीतीश कुमार के इस बयान के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget