एक्सप्लोरर

'मित्र नरेंद्र' के साथ योग करने के लिए तैयार है इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दोनों नेताओं के बीच गहरे सौहार्द को दिखाते हुए कहा, ‘‘मेरे मित्र नरेंद्र...जब भी आप मेरे साथ योग सत्र में शामिल होना चाहें....इसमें काफी मेहनत लगती है लेकिन मैं वहां रहूंगा. मेरा विश्वास करिये.’’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गहरी दोस्ती की झलक देखने को मिली. दोनों नेताओं ने अपने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार एकदूसरे से हाथ मिलाया और गले मिले.

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि वह अपने ‘मित्र नरेंद्र’ के साथ किसी योग सत्र में शामिल होने के लिए तैयार हैं. नेतन्याहू ने दोनों नेताओं के बीच गहरे सौहार्द को दिखाते हुए कहा, ‘‘मेरे मित्र नरेंद्र...जब भी आप मेरे साथ योग सत्र में शामिल होना चाहें....इसमें काफी मेहनत लगती है लेकिन मैं वहां रहूंगा. मेरा विश्वास करिये.’’

भारत यात्रा पर आए इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को एक क्रांतिकारी नेता बताया और उनके लिए ‘मेरे मित्र नरेंद्र’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया. वहीं पीएम मोदी ने भी गर्मजोशी से जवाब देते हुए मेहमान का स्वागत हिब्रू भाषा में किया.

दोनों नेताओं के बीच का तालमेल जगजाहिर है. बीते साल जब पीएम मोदी ने इजरायल की यात्रा की थी तब वह ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने थे. उनका स्वागत नेतन्याहू ने हवाई अड्डा पहुंचकर किया था. ऐसा विशिष्ट अतिथि के लिए ही किया जाता है, जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति.

साझा प्रेस कॉन्फ्रेस में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘आप एक क्रांतिकारी नेता हैं और आप भारत में क्रांति ला रहे हैं. आप इस शानदार देश को भविष्य की ओर ले जा रहे हैं. आप इजरायल और भारत के संबंधों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाये हैं.’’

पीएम मोदी ने भी इसका जवाब गर्मजोशी से देते हुए नेतन्याहू की यात्रा को भारत और इजरायल के बीच मित्रता में लंबे समय से प्रत्याशित पल बताया. उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरे हुए हैं. इसके साथ ही यह यात्रा नये साल की विशेष शुरूआत के रूप में आयी है और ऐसे समय हो रही है जब भारत के लोग नया साल, वसंत, नयी फसल और उम्मीद का जश्न मना रहे हैं. पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ 17 जनवरी को अपने गृह राज्य गुजरात भी जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget