एक्सप्लोरर

Operation Ajay: इजरायल से भारतीयों की वापसी के लिए सरकार ने शुरू किया ऑपरेशन अजय, आज रवाना होगी स्पेशल फ्लाइट

Israel Hamas War: इजरायल और हमास में चल रहे युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि विदेशों में रहे रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

Israel Hamas War: इजरायल पर फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के किए गए हमले के बाद से बुधवार (11 अक्टूबर) को पांचवें दिन भी जंग जारी है. इस बीच भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों की देश वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू करने की घोषणा की है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''इजरायल से भारत आने को इच्छुक लोगों के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रहे हैं. स्पेशल चार्टर फ्लाइट और अन्य तरह की व्यवस्था की जा रही है. विदेशों में रहे रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.'' 

एस जयशंकर के पोस्ट पर इजरायल में भारत के दूतावास ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें कल (गुरुवार, 12 अक्टूबर) की स्पेशल फ्लाइट के लिए मेल कर दिया गया है. बाद की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश भेजा जाएगा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी के हवाले से कहा कि इजरायल में 20 हजार से अधिक भारतीय हैं. 

किया इमरजेंसी नंबर जारी 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मौजूदा हालत को देखते हुए भारतीय लोगों की सहायता के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया है. ये आपातकालीन नंबर 1800118797, +91-11 23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +919968291988 है. इसके अलावा ईमेल: Situnationroom@mea.gov.in है.  

इजरायल के शहर तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास का इमरजेंसी नंबर +972-35226748 और +972- 543278392 है. 

जंग कब शुरू हुई?
शनिवार (7 अक्टूबर) की सुबह हमास ने इजरायल पर रॉकेट हमला कर दिया था. इस दौरान हमास ने घुसपैठ भी की थी और आम लोगों को निशाना बनाया था. इसके बाद इजरायल ने हमास पर जवाबी कार्रवाई शुरू की. इजरायल की तरफ से गाजा पर लगातार हमले हो रहे हैं. वहीं हमास भी इजरायल की तरफ रॉकेट दाग रहा है.

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, दोनों साइड से 2100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. गाजा के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि एक बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हो गया. 

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: पुराना दोस्त तो फलस्तीन था, फिर इजरायल के साथ क्यों हैं पीएम मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget