एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: NCP चीफ शरद पवार ने किया फलस्तीन का समर्थन, कहा- इजरायल ने किया जबरन कब्जा

Israel Palestine Attack: मुंबई में एनसीपी की बैठक में शरद पवार ने इजरायल-हमास जंग पर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने इजरायल का समर्थन करने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

Sharad Pawar on Israel Gaza Attack: मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार (15 अक्टूबर) को पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने इजरायल और फलस्तीन के बीच हो रही जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने इस बैठक में फलस्तीन के प्रति अपना समर्थन दिखाया. उन्होंने कहा, ''इजरायल-फलस्तीन की जंग विश्व शांति के लिए खतरा है. वहां के जमीन और घर फलस्तीन के थे, इजरायल का उस पर कब्जा हो गया."

पीएम मोदी पर निशाना साधा

एनसीपी अध्यक्ष ने आगे कहा, ''देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका फलस्तीन की मदद करने की थी. भारत ने कभी किसी की मदद नहीं की है, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इजरायल का समर्थन कर मूल स्वामियों का विरोध किया है. एनसीपी की भूमिका स्पष्ट है कि वह मूल मालिकों और मेहनतकशों के पक्ष में है.''

इजरायल-हमास जंग पर देश में राजनीति

इजरायल-हमास जंग को लेकर देश में भी खूब राजनीति हो रही है. इसे लेकर कांग्रेस ने फलस्तीन का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला था. असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने तो कांग्रेस पार्टी की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी. असम के सीएम ने हमास समर्थकों के साथ सख्ती से पेश आने की बात भी कही थी.

हमास हमले के बाद इजरायल गाजा में हवाई हमला कर रहा है. इस बीच इजरायल ने उत्तरी गाजा के नागरिकों को दक्षिण को ओर जाने की चेतावनी जारी की, ताकि वह जमीनी हमला कर सके. 

कार्यक्रम में शामिल हुए ये नेता

एनसीपी के कार्यक्रम में शरद पवार समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे. इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. इस दौरान वहां एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, जीतेंद्र अवाद, अनिल देशमुख, राजेश टोपे समेत मुंबई के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: ABP C Voter Survey: MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP का सांसदों को टिकट देना मास्टरस्ट्रोक है? सर्वे के जवाब ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget