एक्सप्लोरर

दिल्ली में मुठभेड़ में पकड़ा गया ISIS का आतंकवादी, एक नामी हस्ती थी इसके निशाने पर

धौलाकुआं में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने IED के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकवादी को राजधानी से गिरफ्तार किया है. आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी, हथियार और कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, कल रात धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11.12 बजे दिल्ली पुलिस आर्मी स्कूल के पास बाइक पर सवार आतंकवादियों का पीछा कर रही थी. मोटरसाइकिल पर सवार शख्स ने पहले पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, फिर जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड से ज्यादा फायर किए. आखिरकार शख्स को दबोच लिया गया. इस शख्स का नाम मोहम्मद युसूफ बताया गया है. इसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं.

राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है. खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी. ये आतंकी किसी वीआईपी को अपना निशाना बनाना चाहते हैं और कोई बड़ा विस्फोट भी करना चाहते हैं. बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के टारगेट पर कोई नामी हस्ती थी. हालांकि उस नामी शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है. पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है. ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि उसके और साथी दिल्ली में कहां मौजूद हैं.

दिल्ली में रेड शुरू दिल्ली पुलिस का मानना है कि अगर फरार आतंकियों को नहीं पकड़ा गया तो भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है. इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की छह अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग इलाकों पर रेड शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

लखनऊ पुलिस पर भड़के मौलाना कल्बे जवाद, कहा- मुहर्रम पर करूंगा मजलिस, चाहें तो गिरफ्तार कर लें दिल्ली से बस लेकर जा सकेंगे लंदन, 70 दिन का होगा सफर, जानें रूट, किराए से लेकर सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget