एक्सप्लोरर

जयंती विशेष: जानें कौन हैं ईश्वरचंद्र विद्यासागर, क्यों लंदन के हॉल में उन्होंने खुद लगाई थी झाड़ू

आज ईश्वरचंद्र विद्यासागर का जन्मदिन है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनका समाज सुधार के लिए क्या योगदान रहा है कजिसकी वजह से आज भी दुनिया उन्हें याद करती है.

Ishwar Chandra Vidyasagar Birthday: आज महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती है. आज ही के दिन 1820 में उनका जन्म हुआ था. देश में जब कभी भी भारतीय दर्शन, साहित्य और समाज सुधारक की बात छिड़ेगी तो राम मोहन राय के बाद जिनका नाम सबसे पहले आएगा वह ईश्वरचंद्र विद्यासागर ही हैं. वैसे तो ईश्वरचंद्र विद्यासागर से परिचय स्कूल के दिनों में ही हो जाता है. देश के कई स्कूलों में बच्चो के सिलेबस में ईश्वरचंद्र विद्यासागर का पाठ शामिल है, लेकिन अगर आप फिर भी नहीं जानते कि वह कौन हैं और बेहतर समाज के निर्माण में उनका क्या योगदान है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने जब महिलाएं हाशिए पर थी, साथ ही समाज में बिना किसी सम्मान के जी रही थीं तब विधवा विवाह (पुनर्विवाह) पर लगी सामाजिक रोक को खत्म करने के लिए काम किया. कहते हैं कि राजा राम मोहन राय के असली वारिस ईश्वरचंद्र विद्यासागर ही हैं, जिन्होंने समाज सुधार को निरंतर आगे बढ़ाया. इन दोनों समाज सुधारकों ने न सिर्फ हिंदू धर्म बल्कि मानवता का कल्याण किया. उनके सुधार कार्य की बदौलत समाज बड़े परिवर्तन का साक्षी बना. राजा राम मोहन राय ने जहां सती प्रथा का अंत किया तो वहीं ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने विधवा विवाह (पुनर्विवाह) के लिए काफी काम किया. यही कारण है कि समाज में इनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है.

कौन थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

ईश्वरचंद्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को कोलकाता में हुआ था. इनके बचपन का नाम ईश्वर चन्द्र बन्दोपाध्याय था. शुरुआती शिक्षा गांव के स्कूल में हुई थी. पढ़ाई में अव्वल होने के कारण उन्हें कई संस्थानों से छात्रवृत्तियां मिली. बड़े समाज सेवी के तौर पर उन्हें प्रसिद्धी मिली. महिला शिक्षा और विधवा विवाह के लिए ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने जमकर आवाज उठाई. ईश्वरचंद्र विद्यासागर के कोशिशों के कारण ही साल 1856 में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ.उन्होंने अपने इकलौते बेटे का विवाह एक विधवा से ही किया. नारी शिक्षा के लिए भी इन्होंने जमकर कदम उठाए. कुल 35 स्कूल भी खुलवाए. इन्हें सुधारक के रूप में राजा राममोहन राय का उत्तराधिकारी माना जाता है.

लंदन में लगाई झाड़ू, जानिए वजह

ईश्वरचंद्र विद्यासागर के बारे में कहा जाता है कि वह समय के बड़े पावंद थे. वह हर हाल में चीजों को तय समय पर ही करना चाहते थे. समय की पावंदी को लेकर एक किस्सा मशहूर है. एक बार उन्हें लंदन में एक सभा को संबोधित करना था. जब वह संबोधन सभा में पहुंचे तो देखा कि कि लोग आ गए हैं और बाहर खड़े हैं. उन्होंने वहां आए लोगों से पूछा आप लोग अंदर हॉल में क्यों नहीं जाते ? बाहर क्यों खड़े हैं ? लोगों ने कहा, '' अभी हॉल की सफाई नहीं हुई है क्योंकि सफाई कर्मचारी आए नहीं हैं.'' बस फिर क्या था ईश्वर चंद्र ने खुद झाड़ू उठाई और हॉल को पूरा साफ किया. उनका साधारण और यही सरल व्यक्तित्व उनको दूसरों से अलग बनाता था.

यह भी पढें-

Birthday: मनमोहन सिंह, जितने शांत उतने ही सशक्त व्यक्तित्व, अर्थव्यस्था को रफ्तार देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका पीएम मोदी ने 'फोर डी' फैक्टर से सुनाई ग्रोथ की कहानी, निवेशकों को दिया भारत आने का न्यौता ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी ने कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की, भारत ने किया खारिज पश्चिम बंगाल में भी लागू होगा NRC, किसी हिंदू को इससे बाहर नहीं रखा जाएगा- कैलाश विजयवर्गीय मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' बताने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- ट्रंप जाहिल आदमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget