एक्सप्लोरर

राहुल की ‘गारंटीड इनकम योजना’ पर बोलीं मायावती, कहीं ये मोदी सरकार की योजनाओं की तरह नकली तो नहीं?

मायावती ने कहा, ‘’कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से किसानों की दुर्दशा समाप्त कर उन्हें आत्महत्या की मजबूरी से मुक्ति दिलाने व उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाने का वायदा भी केवल हवा-हवाई व छलावा साबित हुआ है.''

नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘गारंटीड इनकम योजना’ पर तंज कसा है. मायावती ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस लुभावनी घोषणा से पूरा देश आशंकित है कि सत्ता में आए तो देश में ग़रीबी और भूखमरी खत्म करने के लिए न्यूनतम आय की गारण्टी सुनिश्चित करेंगे’’.

मायावती ने कहा, ‘’'वैसे भी विश्वसनीयता के मामले में कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही सरकारों का रिकॉर्ड ऐसा अच्छा नहीं रहा है कि जनता इन पर आसानी से विश्वास कर ले. खासकर चुनावी वायदे और घोषणा-पत्र पर तो लोगों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा है. इस संबंध में कुछ फैसले अगर लागू भी हुये तो वे केवल दिखावटी ही साबित हुए हैं, जो जग-जाहिर है.’’

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने क्या कहा?

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा, ‘’’गरीबी हटाओ’’ का बहुचर्चित नारा और वर्तमान में केन्द्र की बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विदेश से कालाधन वापस लाकर देश के हर गरीब को 15 से 20 लाख रूपये देकर उनके ’’अच्छे दिन’’ लाने का लोक-लुभावन वायदा पूरी तरह से छलावा और वादाखिलाफी ही साबित हुआ है.

मायावती ने कहा, ‘’राहुल गांधी को ऐसी कोई भी घोषणा और ऐसा कोई भी वायदा देश की जनता से करने के पहले जनहित, जनकल्याण और गरीबी उन्मूलन की उन योजनाओं को कांग्रेस शासित राज्यों में से खासकर राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सही से लागू करके दिखाना चाहिए था.’’

कांग्रेस और बीजेपी के कई दावे हवा-हवाई साबित हुए- मायावती

मायावती ने आगे कहा, ‘’कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से किसानों की दुर्दशा समाप्त कर उन्हें आत्महत्या की मजबूरी से मुक्ति दिलाने और उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाने का वायदा भी केवल हवा-हवाई और छलावा साबित हुआ है. इसीलिये केवल सत्ताधारी बीजेपी को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी देश की आम जनता खासकर करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों से ऐसा कोई भी वायदा नहीं करना चाहिये जो अन्तत छलावा और धोखा साबित हो.’’

यह भी पढ़ें-

एक मां की तरफ से पूछे गए सवाल पर बोले पीएम मोदी- ‘ये PUBG वाला है क्या?’

परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने पेरेंट्स को दिया सफलता का मंत्र, पढ़ें 10 खास बातें

यूपी: 2014 के आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस रायबरेली-अमेठी सहित इन 15 सीटों पर देगी बड़ी टक्कर

नागरिकता बिल पर बीजेपी को झटका, विरोध में जेडीयू समेत नार्थ-ईस्ट की 10 पार्टियां एक साथ आई

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
LIVE: CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर आया CBSE स्टूडेंट वेदांत का रिएक्शन, 'पाकिस्तानी' कहकर किया गया था ट्रोल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर आया CBSE स्टूडेंट वेदांत का रिएक्शन, 'पाकिस्तानी' कहकर किया गया था ट्रोल
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
'बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना...', CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस
'बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना...', CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget