एक्सप्लोरर

Kashmir News: क्या 'डाउनटाउन बॉय' श्रीनगर में कर रहा है नागरिकों की हत्या, मेहरान की ओर घूमी सुरक्षा एजेंसियों की सूई

Srinagar News: क्या श्रीनगर में 'डाउनटाउन बॉय' मेहरान नागरिकों की हत्या कर रहा है. सुरक्षाएजेंसियों की सूई अब मेहरान की ओर घूम गया है.

Srinagar Mehran News: दो शिक्षकों और एक प्रमुख रसायनज्ञ समेत पांच नागरिकों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर (Srinagar) शहर के एक स्थानीय गुंडे से उग्रवादी की ओर ध्यान केंद्रित किया है. सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर ये लोग कश्मीर (Kashmir) में नृशंस हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. सुरक्षा प्रतिष्ठान के अत्यधिक विश्वसनीय सूत्रों ने आतंकवादी (Terrorist) की पहचान मेहरान (Mehran) यासीन शाला के रूप में की है. मेहरान इसी साल जून में शहर के कम से कम 4 अन्य लड़कों के साथ आतंकवादियों के समूह टीआरएफ में शामिल हुआ था.

मेहरान, श्रीनगर शहर के जमालता इलाके में रहता है और एक कुख्यात गिरोह के साथ श्रीनगर के नवा कदल इलाके में सक्रिय था. इसकी पहचना एक स्थानीय गुंडा के रूप में थी. मेहरान ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर चुका है. नागरिक हत्याओं का सिलसिला कर्ण नगर में मेहराज गुरु की हत्या के साथ शुरू हुआ.

गुर्जर गिरोह से भी जुड़ा था मेहरान

मेहरान कुछ समय के लिए शेख मेहरान अली के नेतृत्व वाले गुर्जर गिरोह से भी जुड़ा था. गुर्जर गिरोह के सरगना सितंबर 2021 में श्रीनगर शहर में एक मुठभेड़ में मारा गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेहरान को जून 2021 में पाकिस्तानी हैंडलर वाहिद की ओर से श्रीनगर और उसके आसपास हत्याएं करने के लिए भर्ती किया गया था. 

बता दें कि स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और उसके सहयोगी दीपक चंद की हत्या की प्राथमिक जांच में मेहरान का नाम भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि मेहरान ने एक अज्ञात पाकिस्तानी आतंकवादी के साथ मिलकर शिक्षकों और प्रमुख फार्मासिस्ट माखन लाल बिंदू को मार डाला था लेकिन बिहार के एक फेरीवाले की हत्या के पीछे उसका हाथ नहीं था.

फेरीवाले की हत्या के पीछे मुख्तार शाह का हाथ

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादी को लश्कर का खूंखार आतंकवादी 'छोटा वलीद' माना जा रहा है, जिसकी मौजूदगी टीआरएफ ने सिरे से नकार दी है. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने खुलासा किया कि फेरीवाले की हत्या के पीछे गांदरबल का मुख्तार शाह था जो 12 अक्टूबर को तुलनार शोपियां में एक मुठभेड़ में मारा गया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगस्त में एक मुठभेड़ में मारे गए द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) के मारे गए प्रमुख शेख अब्बास के बारे में माना जाता है कि उन्होंने मेहरान को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. एक सूत्र ने बताया, ''ऐसा लगता है कि आतंकी समूह किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहते थे, जिसकी आतंकवाद से संबंधित पृष्ठभूमि न हो, ताकि पता लगाना मुश्किल हो जाए.''

उन्होंने कहा, ''इसीलिए मेहरान को श्रीनगर शहर के इलाके के बारे में जानकारी होने के कारण नागरिकों की चुनिंदा हत्याओं के लिए भर्ती किया गया था.'' सुरक्षा एजेंसियों ने मेहरान को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित कई एजेंसियों ने टीआरएफ कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है और पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में कई जगहों पर छापेमारी की गई है.

UP Elections 2022: अखिलेश यादव की विजय यात्रा के सामने आज शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा, क्या आमने सामने होंगे चाचा-भतीजा

Delhi Power Crisis: केंद्र सरकार ने NTPC और DVC को दिया निर्देश- जरूरत के मुताबिक करें दिल्ली में बिजली सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget