एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: क्या डबल म्यूटेशन की वजह से तेजी से फैल रहा है कोरोना? 61 फीसदी सैंपल में नया वैरिएंट मिलने का दावा

पूरे महाराष्ट्र में अब 'लॉकडाउन' जैसा कर्फ्यू लगाने का एलान कर ही दिया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रात 8 बजे से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन के प्रतिबंधों जैसे कर्फ्यू की घोषणा की है. इस बीच पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने चौंकाने वाली जानकारी साझा की है. महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों की लैब से लिए डाटा के आधार पता जनवरी से मार्च के बीच लिए गए 361 सैंपलों में से 61% (220) में डबल म्यूटेशन देखने को मिला है.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का बढ़ता ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के एक लाख 84 हजार से ज्यादा सामने आए हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र में खराब हैं. सीएम उद्धव ठाकरे ने स्थिति को देखते हुए 15 दिन के सख्त कर्फ्यू का एलान किया है. इस बीच पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने चौंकाने वाली जानकारी साझा की है.

महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों की लैब से लिए डाटा के आधार पता जनवरी से मार्च के बीच लिए गए 361 सैंपलों में से 61% (220) में डबल म्यूटेशन देखने को मिला है. कोरोना सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग से यह जानकारी सामने आयी है. इन सभी सैंपल में B.1.617 वैरिएंट पाया गया है.  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के मुताबिक कोरोना यह जो नया वैरिएंट सामने आया है, इसमें E484Q और L452R नामक दो म्यूटेशन हुए हैं।
 
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 10 अप्रैल को हुई एक बैठक में  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के अधिकारियों ने सरकारी लैबोरेट्रीज के प्रमुखों के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में NIV ने डबल म्यूटेंट वेरिएंट को लेकर जानकारी साझा की थी. बता दें इस से जुड़ी कोई रिपोर्ट अभी तक राज्य सरकार को नहीं मिली है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि हमने केंद्र सरकार महाराष्ट्र के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग पर डिटेल रिपोर्ट मांगी है.

राज्य के स्वास्थ्य के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर के पीछे नए वैरिएंट्स से इनकार नहीं किया जा सकता. बता दें कि राज्य में इस समय कोरोना के रोजोना 50 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं. यह देश के कुल कोरोना मरीजों का लगभग आधा है.

इस बारे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने कहा कि अगर म्यूटेशन चिंता का विषय है तो क्या इसके लिए किसी और रणनीति की जरूरत है? इसके जवाब में केंद्र ने कहा कि रणनीति में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. 

NIV के आंकड़ों के मुताबिक डबल म्यूटेंट वैरिएंट  B.1.617 सबसे पहले अकोला औऱ थाणे से लिए गए सैंपल में दिखा. फरवरी में 13 जिलों से लिए गए सैंपल के 50 फीसदी में तेजी से फैलने वाला वैरिएंट नजर आया. इनमें अकोला, अमरावति, भंडारा, हिंगोली, गोंदिया, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे, वर्धा और यवतमाल शामिल हैं. मार्च में औरंगाबाद, मुंबई, जालना, पालघर से लिए गए सैंपल में सीक्वेंसिंग के बाद दो से 14 में यह वैरिएंट मिला.

दरअसल वायरस में म्यूटेशन होना एक आम बात है. लेकिन कई बार डबल म्यूटेशन के बाद वायरस की प्रकृति बिल्कुल बदल जाती है. यह डबल म्यूटेशन वायरस के व्यवहार को बदल देते हैं. और ऐसे म्यूटेशन के आगे इम्यूनिटी भी नाकाफी साबित होती है. इसका मतलब है कि डबल म्यूटेशन के बाद वायरस औऱ भी अधिक खतरनाक हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget