एक्सप्लोरर

बूस्टर पैकेज से एक ही दिन में निवेशकों ने कमाए दो लाख करोड़ रुपये

बाजार से जुड़े लोगों का ये भी कहना है कि तेजी की एक बड़ी वजह बूस्टर पैकेज के बावजूद सरकारी खजाने के घाटे यानी फिस्कल डेफिसिट पर असर नहीं पड़ने की बात भी है.

नई दिल्ली: सरकारी बैंकों के लिए दो लाख करोड़ रुपये ज्यादा की पूंजी के ऐलान के बाद बीएसई पर निवेशकों के निवेश की कीमत एक ही दिन में करीब दो लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी. दूसरी ओर प्रमुख बाजार सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए जिस बूस्टर पैकेज देने का ऐलान किया, वो बुधवार को शेयर बाजार के लिए मंगलकारी साबित हुआ. पैकेज के तहत भारी फंसे कर्ज यानी एनपीए में डूबे सरकारी बैंकों के लिए दो लाख 11 हजार करोड़ रुपये की पूंजी देने का फैसला किया गया है. नतीजा बुधवार को तमाम बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी हुई. आलम ये रहा कि बीएसई पर

-    पंजाब नेशनल बैंक के शेयर 46 फीसदी से भी ज्यादा के उछाल के बाद 201 रुपये 90 पैसे पर बंद हुए

-    वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 31 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ा और और अंत में 188 रुपये 20 पैसे

-    भारतीय स्टेट बैंक साढ़े 27 फीसदी की तेजी के बाद 324 रुपये 70 पैसे और

-    आईसीआईसीआई बैंक साढ़े चौदह फीसदी से भी ज्यादा के उछाल के साथ 305 रुपये 60 पैसे पर बंद हुआ.

चूंकि सरकार ने बूस्टर पैकेज के तहत सात लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को भी हरी झंडी दिखायी है. इसके चलते सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में भी तेजी आय़ी. कुछ इसी सब का नतीजा था कि

-    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 435 प्वाइंट की तेजी के साथ 33 हजार 42 पर बंद हुआ

-    वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी करीब 88 प्वाइंट चढ़ा और अंत में 10,295 पर जा कर टिका.

-    बीएसई में निवेश की कीमत यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.96 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई.

बाजार से जुड़े लोगों का ये भी कहना है कि तेजी की एक बड़ी वजह बूस्टर पैकेज के बावजूद सरकारी खजाने के घाटे यानी फिस्कल डेफिसिट पर असर नहीं पड़ने की बात भी है. फिलहाल, जानकारों का कहना है कि वैश्विक घटनाक्रम को देखते हुए बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलेगा. ऐसे में बेहतर है कि छोटे निवेशक म्यूचुअल फंड का रास्ता अपनाएं.

सरकारी बैंकों के लिए बूस्टर पैकेज ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कुराहट तो ला दी. अब देखना है कि बैंक कर्जदारों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाते हैं या नहीं. इसके लिए जरुरी होगा कि बैंक कर्ज पर ब्याज दरें घटाए. कर्ज की रफ्तार बढ़ती है तो उससे नयी परियोजनाएं शुरु हो सकेगी और ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा. अगर ऐसा होता है तभी बूस्टर पैकेज का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget