एक्सप्लोरर

यूपी: इस बार योग दिवस पर लखनऊ में होंगे PM मोदी, सुरक्षा चाक-चौबंद, जानें कार्यक्रम

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार लखनऊ में मनाने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी आज शाम अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे.

योग दिवस: लखनऊ में मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में भिड़े दो पुलिस अफसर, वीडियो वायरल

अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी जाएंगे मोदी

पीएम मोदी योग दिवस में शामिल होने के अलावा आज लखनऊ पहुंचकर शाम को सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट के भवन का लोकार्पण भी करेंगे. इतना ही नहीं पीएम मोदी इसके बाद अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी जाएंगे.

सीएम योगी के साथ डिनर करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज रात पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास जाएंगे और यहां सीएम योगी के साथ डिनर करेंगे. सीएम योगी के अलावा पीएम मोदी के साथ योगी के मंत्री और आएएसएस के सह सर कार्यवाहक दत्तत्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल, बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच यूपी के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी.

55 हजार लोगों के साथ योग करेंगे मोदी

डिनर करने के बाद पीएम मोदी राजभवन में ही आराम करेंगे. मोदी कल सुबह करीब 55 हजार लोगों के साथ रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर योग करेंगे. मोदी के साथ राज्यपाल रामनाईक,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,योग गुरू बाबा रामदेव के अलावा कई केन्द्रीय और राज्य के मंत्री योगाभ्यास करेंगे. मैदान में 55 हजार से अधिक लोगों के मौजूद रहने की संभावना है.

योग दिवस के दौरान कुछ हरकत कर सकते हैं आतंकी- IB लखनऊ में दो दिन कड़ी सुरक्षा में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. ख़ुफ़िया एजेंसी आईबी ने भी इनपुट दिया है कि आतंकी लखनऊ में योग दिवस के दौरान कुछ हरकत कर सकते हैं. जिसके बाद सूबे की राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ सुरक्षा व्यावस्था के प्रभारी एडीजी जोन लखनऊ अभय कुमार प्रसाद रहेंगे. पीएम की सुरक्षा के लिए तैनात होगा भारी पुलिस बल पीएम की सुरक्षा में महानिदेशालय के अतिरिक्त पुलिस बल होंगे. इसमें 26 एसपी, 51 एएसपी, 137 सीओ, 224 इंस्पेक्टर, 992 एसआई, 163 महिला एसआई को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा 295 हेड कांस्टेबल, 37 सौ कांस्टेबल, 480 महिला कांस्टेबल, 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 157 एसआई ट्रैफिक, 123 हेड कांस्टेबल ट्रैफिक, 497 कांस्टेबल ट्रैफिक, 10 सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, 25 कम्पनी पीएसी तैनात की जाएगी. निगरानी के लिए लगाए जाएंगे 400 सीसीटीवी कैमरे इसके साथ ही एटीएस की दो टीमें मोदी की सुरक्षा व्यावस्था की निगरानी के लिए तैनात किया गया है. रमाबाई मैदान की निगरानी के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी. यातायात और पार्किंग के भी व्यापक इंतजाम होंगे. पीएम मोदी कल ही दिल्ली लौट जाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget