एक्सप्लोरर

एक क्लिक में जानें अभी पूर्वोत्तर राज्यों में कौन आगे?

अगरतला/कोहिमा/शिलांग: तीन पूर्वोत्तर राज्यों... मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की आज कड़ी सुरक्षा के बीच गणना शुरू हो गई. निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि तीनों राज्यों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई. तीनों विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं और तीनों ही राज्यों में अलग अलग कारणों के चलते 59-59 सीटों पर मतदान हुआ. Assembly Election 2018 LIVE: त्रिपुरा में पलटी बाजी, चुनाव आयोग के मुताबिक BJP बहुमत की ओर त्रिपुरा में माकपा प्रत्याशी की मौत हो गई. मेघालय में एक राकांपा प्रत्याशी एक विस्फोट में मारा गया. इन कारणों के चलते त्रिपुरा और मेघालय में एक एक सीट पर चुनाव रद्द करना पड़ा. नगालैंड में पूर्व मुख्यमंत्री नीफियू रियो एक सीट से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ. नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ. त्रिपुरा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी तापस राय ने बताया कि सभी आठ जिलों के 20 उप संभागों में 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 59 मतगणना कक्षों में मतों की गिनती चल रही है. राय ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. उन्होंने बताया कि परिणाम आने की शुरूआत करीब पांच घंटे में हो सकती है. नगालैंड में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के 17 केंद्रों में 349 मेजों में मतों गिनती की व्यवस्था की गई है. राज्य के अतिरिक्त सीईओ एन मोआ अइर ने पीटीआई को बताया कि नगालैंड में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतगणना की जा रही है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2018 LIVE: चुनाव आयोग के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी 28 और लेफ्ट 16 सीटों पर आगे मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने बताया कि सभी 13 मतगणना केंद्रों में तीन स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 11 कंपनियां भी तैनात की गई हैं. नगालैंड चुनाव रूझान: एनपीएफ तीन, एनडीपीपी दो सीटों पर आगे नगालैंड विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझान के मुताबिक सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) तीन जबकि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) दो सीटों पर आगे हैं. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक एनपीएफ लोंगखिम-चारे, चोझुबा और तुएनसांग सदर 1 सीटों पर आगे चल रही है. एनडीपीपी को नोकसेन और कोहिमा नगर सीटों पर बढ़त मिली हुई है. 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए गत 27 फरवरी को चुनाव हुए थे. एनडीपीपी के प्रमुख नेफियू रियो उत्तरी अंगामी 2 सीट से निर्विरोध निर्वाचित हो गए, इसलिए सीट पर चुनाव नहीं लड़ा गया. मेघालय विस चुनाव: कांग्रेस आठ, यूडीपी तीन सीटों पर आगे मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के अब तक के रूझानों के अनुसार, कांग्रेस आठ सीटों पर तथा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही हैं. निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सोंगसाक सीट पर आगे चल रहे हैं. भाजपा, द पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और नेशनल पीपल्स पार्टी एक-एक सीट पर आगे हैं. दो सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं. कुल 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का एक प्रत्याशी आईईडी विस्फोट में मारा गया जिसकी वजह से एक सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget