एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता खड़गे बोले- पेट्रोल-डीजल टैक्स से केंद्र सरकार ने कमाए करोड़ों रुपये

विपक्ष ने महंगाई और पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी पर सरकार को घेरने का संकेत दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से अंदाजा लग जाता है.19 जुलाई से संसद का सत्र शुरू हो रहा है.

मुंबई: संसद के आगामी सत्र में हंगामा देखने को मिल सकता है. 19 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के लिए विपक्ष ने धार देना शुरू कर दिया है. महंगाई और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे संसद में छाए रहेंगे. इसका अंदाजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के तेवर से लग जाता है. उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेट्रोल कर के रूप में 25 लाख करोड़ रुपये एकत्र कर चुकी है लेकिन इस कोष का इस्तेमाल न तो लोगों के कल्याण के लिए हो रहा है और न ही राज्य सरकारों को दिया जा रहा है. 

महंगाई, पेट्रोल के मुद्दे पर विपक्ष के तेवर कड़े

राज्य सभा में विपक्ष के नेता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने आम लोगों का जीवन दुश्कर बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पेट्रोल, एलपीजी, और खाद्य तेलों की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर हैं. केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 25 लाख करोड़ रुपये कर के रूप में वसूला है लेकिन न तो इस कोष से लोगों को फायदा पहुंच रहा है और  न ही राज्य सरकारों को दिया जा रहा है.’’ उन्होंने मोदी सरकार के समय पेट्रोल की कीमतों में  326 बार वृद्धि का दावा किया है जिसमें से पिछले दो महीनों में 38 बार कीमत बढायी गयी है.

संसद का आगामी संत्र हो सकता है हंगामेदार 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासन में पेट्रोल पर केंद्रीय कर 9.48 रुपया प्रति लीटर था जो अब बढ़ कर 32.90 रुपया हो गया है. यूपीए के शासनकाल के दौरान कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल थी और तब देश में पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर. लेकिन अब कच्चे तेल की कीमत 44 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल का दाम प्रति लीटर 107 रुपये है. उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोल कर के रूप में 25 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 834 रुपये हो गयी है जबकि इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी वापस ले ली गयी है.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा था कि डीबीटी योजना के तहत 15 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई और इसका मतलब है कि सरकार ने इसके जरिए करीब एक लाख करोड़ रुपये की बचत की. लेकिन मोदी सरकार इस धन का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिये नहीं कर रही है और न ही राज्य सरकारों को मिल रहा है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गरीबों के खातों में छह हजार रुपये भेजने का सुझाव दिया था लेकिन मोदी सरकार ने खारिज कर दिया.

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कोविड महामारी के दौरान 1.33 लाख लोगों की नौकरी चली गयी और प्रति व्यक्ति आय में दस हजार रुपये की गिरावट हुई. उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद में नौ से दस फीसदी की गिरावट आयी है. महाराष्ट्र को केंद्र से मिलनेवाले जीएसटी के मुद्दे पर कहा कि उसे 32 हजार करोड़ रुपये अभी तक नहीं मिल पाया है. 

मानसून पर दिल्ली में मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल, IMD ने कहा- संख्यात्मक मॉडल की विफलता दुर्लभ

दिल्ली, राजस्थान, बंगाल और महाराष्ट्र ने की कोरोना वैक्सीन की कमी की शिकायत, जानें क्या कहते हैं केंद्र सरकार के आंकड़े?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget