एक्सप्लोरर

जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने किया नाकाम

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं. शनिवार देर रात पांच की संख्या में आतंकियों ने जम्मू के सांबा सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश की जिसे BSF ने नाकाम कर दिया.

जम्मू: शनिवार देर रात जम्मू में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया. बीएसएफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान की तरफ से भारी हथियारों से लैस पांच आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे.

जम्मू में बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा है कि 26 और 27 सितंबर की दरमियानी रात जम्मू के सांबा सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया गया है. जम्मू के सांबा सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ हलचल देखी. भारी हथियारों से लैस करीब 5 आतंकी रात के अंधेरे और इलाके में उगी सरकंडे की घनी घास का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे.

जैसे ही यह आतंकी बीएसएफ की नजर में आया तो बीएसएफ ने उन्हें चेतावनी दी, जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से आ रहे इन आतंकियों ने बीएसएफ पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. आतंकियों की घुसपैठ को सुनिश्चित कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी इन आतंकियों को कवर फायर देना शुरू कर दिया. लेकिन, बीएसएफ द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पांचों आतंकी वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गए.

गौरतलब है कि इससे पहले भी 14 और 15 सितंबर की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा सेक्टर में ही घुसपैठ की एक कोशिश की थी, जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया था. बता दें कि गत हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन के जरिए हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास किए गए हैं

India China Standoff: भारतीय सेना ने LAC पर तैनात किए T-90 और T-72 टैंक, -40 डिग्री में भी करेंगे देश की हिफाजत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget