एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में सातवीं महिला जज होंगी इंदु मल्होत्रा

इंदु मल्होत्रा से पहले जस्टिस फातिमा बीवी, सुजाता मनोहर, रुमा पाल, ज्ञान सुधा मिश्रा, रंजना देसाई और आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज बनी हैं.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में इंदु मल्होत्रा सातवीं महिला जज होंगी. शुक्रवार को जब वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट जज बनने की शपथ लेंगी, तब वो इस मुकाम तक पहुंचने वाली सिर्फ 7वीं महिला होंगी. इस समय भी सुप्रीम कोर्ट के 24 जजों में केवल एक ही महिला जज आर भानुमति हैं.

वकील से सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाली पहली महिला

इंदु मल्होत्रा से पहले जस्टिस फातिमा बीवी, सुजाता मनोहर, रुमा पाल, ज्ञान सुधा मिश्रा, रंजना देसाई और आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज बनी हैं. ये सभी महिलाएं हाई कोर्ट जज थीं. लेकिन इंदु मल्होत्रा पहली महिला हैं जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है.

विवादों में घिरी रही नियुक्ति

इंदु मल्होत्रा और उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश 11 जनवरी को सरकार को भेजी गई थी. लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम की सिफारिश को तीन महीने तक लंबित रखा.

इस तरह सिफारिश लंबित रखे जाने पर सुप्रीम कोर्ट के जजों में नाराजगी थी. सुप्रीम कोर्ट के जज कुरियन जोसफ ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिख कर चिंता भी जताई थी. आखिरकार, आज सरकार ने सिर्फ इंदु मल्होत्रा को जज बनाने की अधिसूचना जारी कर दी. के एम जोसफ के नाम की सिफारिश कॉलेजियम के पास वापस भेज दी.

शपथ रोकने की मांग खारिज

आज दोपहर 2 बजे वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह चीफ जस्टिस की कोर्ट में पेश हुईं और इंदु मल्होत्रा की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा, "सरकार को दोनों नाम मंज़ूर करने चाहिए थे या दोनों को कॉलिजियम के पास दोबारा विचार के लिए भेजना चाहिए था."

कोर्ट ने शपथ रोकने की मांग पर हैरानी जताते हुए कहा, "किसी जज को शपथ लेने से रोक देने की मांग अविश्वसनीय और अकल्पनीय है. हम हैरान हैं कि आपने ऐसी मांग की." कोर्ट ने कहा, "कई बार एक हाई कोर्ट के लिए 30 नाम की सिफारिश की जाती है. सरकार 22 को जज बनाती है. 8 नाम कॉलेजियम के पास दोबारा विचार के लिए भेजे जाते हैं. क्या आप ये कहना चाहती हैं कि 8 के चलते 22 की नियुक्ति रोक दी जाए?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget