एक्सप्लोरर

Indresh Kumar: ‘सभी विवादित धार्मिक स्थल हिंदुओं को सौंप दें मुसलमान’, RSS नेता इंद्रेश कुमार ने ये क्या कह दिया

Indresh Kumar On Disputed Religious Sites: RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि इस देश में अमन कायम करने के लिए मुसलमानों को सारे विवादित धर्मस्थल हिंदुओं को सौंप देना चाहिए.

Indresh Kumar On Muslims Disputed Religious Sites: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संयोजक इंद्रेश कुमार ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों और अन्य धर्मों के लोगों को स्वेच्छा से विवादित धार्मिक स्थलों को हिंदू समुदाय को सौंप देना चाहिए.  इससे देश में शांति आएगी. कुमार आरएसएस से संबंधित राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक हैं. उनकी दलील है कि देश में अमन चैन कायम करने के लिए मुस्लिम समुदाय को उदाहरण पेश करना चाहिए. इसका सबसे अच्छा उपाय है कि जिन धार्मिक स्थलों को तोड़कर इबादतगाह बनाए गए हैं, उन्हें स्वेच्छा से हिंदू समुदाय को दे दें.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत बहुत स्पष्ट थे, जब उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद में शिवलिंग खोजने की जरूरत नहीं है. संघ प्रमुख के बयान का बचाव करते हुए कुमार ने कहा, " मोहन भागवत के बयान का उद्देश्य आपसी संघर्ष को समाप्त करना था ताकि समाज नफरत और हिंसा से मुक्त होकर सोच-विचार कर सके."  

"हिजाब विवाद पर मुस्लिम मंच दो फाड़"

हाल ही में सामने आए हिजाब लेकर हुए विवाद का भी जिक्र इंद्रेश कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि हिजाब विवाद पर RSS की मुस्लिम विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच में दो राय थे. एक ने हिजाब का समर्थन किया था तो दूसरे मंच ने दूरी बना ली थी.

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि सनातन के अनुयायियों के मंदिरों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था. इनका समाधान जरूरी है. उन्होंने कहा, "मोहन भागवत ने जो कहा वह बहुत स्पष्ट है. खोजने की जरूरत नहीं है, सच्चाई सबके सामने है. हर किसी को उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए." 

विवादित नारों पर दी नसीहत

इंद्रेश कुमार ने कई विवादित नारों पर भी नसीहत दी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'सर तन से जुदा' का नारा असंवैधानिक है. शुक्रवार जिस दिन मुस्लिम समुदाय सामूहिक नमाज अता करता है उस दिन को मोहब्बतवार में बदलें. भाईचारे के लिए ऐसा जरूरी है. आरएसएस नेता ने कहा, "मुसलमानों और अन्य धर्मों के लोगों को आगे आना चाहिए और हिंदुओं के विवादित धार्मिक स्थलों को हिंदू समुदाय को सौंप देना चाहिए." 

"राम मंदिर को राष्ट्रीय मंदिर"

इंद्रेश कुमार ने अयोध्या में बन रहे  भव्य राम मंदिर को राष्ट्रीय मंदिर की भी संज्ञा दी है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में खुशी का माहौल है. राम मंदिर सभी के लिए है. यह एक राष्ट्रीय मंदिर है. राम सभी के लिए हैं और सभी में हैं. कुमार ने कहा, "भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो सभी धर्मों को स्वीकार करता है और उनका सम्मान करता है. इसलिए इसे राष्ट्रीय मंदिर कहना सही है."

 ये भी पढ़ें:Vishnu Deo Sai: यूपी में हुई थी छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय की पॉलिटिकल ट्रेनिंग, 53 साल पुराना रहा है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget